अध्यात्म

क्या आपकी राशि भी है लकी 4 में शामिल? जानें वक्री शनि का किस्मत कनेक्शन और बचने के उपाय

Shani Vakri 2026: आज 27 जुलाई को शनि ग्रह वक्री हो गए हैं, जिसका सीधा प्रभाव 4 राशियों की किस्मत पर पड़ेगा। चलिए जानें शनि का वक्री अवस्था में जाना किन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा और इस दौरान उन्हें किन बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Image

इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेंगे शनि वक्री के 138 दिन

Shani Vakri 2026: शनि केवल एक देवता ही नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली ग्रह भी हैं। समय-समय पर शनि ग्रह अपनी स्थिति बदलते हैं, यानी वो राशि और नक्षत्र गोचर करते हैं। अस्त और उदय अवस्था में जाते हैं तथा वक्री और मार्गी होते हैं। द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज 27 जुलाई 2026 को जया पार्वती व्रत के पावन अवसर पर शनि वक्री हुए हैं यानी उन्होंने अपनी उल्टी चाल शुरू कर दी है। अब वो अगले 138 दिनों यानी 11 दिसंबर 2026 तक इसी अवस्था में रहेंगे। शनि की वक्री चाल का सीधा प्रभाव सभी राशियों के जीवन और भाग्य पर पड़ेगा।

आज पंडित एवं ज्योतिष विशेषज्ञ मयंक शर्मा आपको बताने जा रहे हैं कि इस वक्री चाल से किन 4 राशियों को लाभ मिलने के प्रबल संकेत हैं। साथ ही 4 राशियों के जातकों द्वारा इन 138 दिनों में अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में आप यहां पर जानेंगे।

इन 4 राशियों के लिए शुभ है शनि की वक्री चाल

  • वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लाभ भाव में शनि वक्री हुए हैं, जिससे धीरे-धीरे लाभ होने के योग हैं। धन संबंधी मामलों में संभलकर निवेश करेंगे या फैसले लेंगे तो फायदा जरूर होगा। इसके अलावा सभी कार्य वक्त पर पूर्ण होंगे।

सावधानियां- वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद में फंसने से बचें।

  • कर्क राशि
जब तक शनि वक्री रहेंगे, तब तक कर्क राशि वालों को विभिन्न स्रोतों से धन लाभ होता रहेगा। साथ ही व्यर्थ के वाद-विवाद से छुटकारा मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। इस दौरान विदेश यात्रा करने का भी योग है। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उनका काम विदेशों में भी फैलेगा। इसके अलावा संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

सावधानियां- किसी की बातों में न आएं और अपने काम पर ध्यान दें।

  • तुला राशि
शनि ग्रह का वक्री होना तुला राशि वालों के लिए काफी अच्छा है। आपको रोग, ऋण और शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। साथ ही मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इसके अलावा कारोबार अच्छा रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचारों की भी प्राप्ति इन 138 दिनों में हो सकती है।

सावधानियां- किसी भी काम में देरी न करें और सेहत पर विशेष ध्यान दें।

  • वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के पंचम भाव में शनि देव वक्री हुए हैं, जिसके कारण कारोबार में लाभ होगा। साथ ही मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सावधानियां- किसी भी तरह के मनमुटाव से बचें और वाणी पर संयम रखें। संतान की सेहत का ध्यान रखें।

शनि वक्री के प्रभाव से बचने के उपाय

यदि आप शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो जब तक वो वक्री अवस्था में रहेंगे, तब तक नियमित रूप से उनके नाम या मंत्र 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जाप करें। साथ ही शनि से संबंधित चीजों जैसे कि काले तिल, लोहे की वस्तुएं, काली उड़द की दाल और सरसों के तेल का दान करें। इसके अलावा काले कुत्ते, गाय या कौवे को रोटी खिलाएं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article