Shani Vakri 2023: शनि कुंभ राशि (Kumbh Rashi) में गोचर कर रहे हैं। मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati) चल रही है तो वहीं कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) है। शनि 17 जून 2023 से वक्री होने जा रहे हैं यानि अपनी उल्टी चाल शुरू करने जा रहे हैं। शनि कुंभ राशि में पूरे 140 दिन तक वक्री रहने के बाद 4 नवंबर 2023 को मार्गी होंगे। शनि का वक्री होना जहां कुछ राशियों के जीवन में परेशानियां बढ़ाएगा तो वहीं कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिनके लिए शनि की ये चाल फायदेमंद साबित होगी।
Shani Vakri 2023: शनि वक्री इन राशियों को बनाएंगे धनवान
सिंह राशि (Leo Horoscope)
शनि का वक्री होना आपके लिए शुभ रहेगा। आपको व्यापारिक सौदों में मुनाफा मिलेगा। आपके अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बनने लगेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की स्थिति बन सकती। इस दौरान अपना धन किसी को उधार देने से बचें। अचानक से धन प्राप्त होने के भी योग बनेंगे। कार्यस्थल पर आपकी साख बढ़ेगी। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने के योग बन सकते हैं। अगर आपने पहले शेयर बाजार में निवेश किया था तो इस दौरान आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि न्यायालय में कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आपको पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। कोई पुरानी संपत्ति आपको वापस मिल सकती है। धीरे-धीरे वाद विवादों में भी विजय प्राप्त होने लगेगी। शत्रुओं को सबक सिखाने में आप कामयाब रहेंगे।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छे रहेगी। अचानक से आपको कोई बढ़िया नौकरी प्राप्त होगी। इस अवधि में आपका विवाह हो सकता है। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा। धन की कमी नहीं रहेगी। धार्मिक कार्यों की तरफ मन ज्यादा रहेगा। घर परिवार में कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आपको आर्थिक मोर्चे पर शनि का वक्री होना अच्छे परिणाम प्रदान करेगा। इस अवधि में आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। आप बचत कर पाएंगे। यदि कोई संपत्ति आप विक्रय करना चाहते थे तो इस अवधि में आपको इस काम में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों के लिए यह अवधि अच्छी रहेगी।
