अध्यात्म

Pradosh Vrat 2025 Date: कब है मई का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें शनि प्रदोष की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Shani Pradosh Vrat 2025 Date And Puja Vidhi: हर महीने में दो बार प्रदोष व्रत रखा जाता है। मई का दूसरा प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए इसे शनि प्रदोष व्रत कहेंगे। यहां से आप जान सकते हैं कि शनि प्रदोष व्रत कब है और इसकी पूजा कैसे की जाती है।

Image

shani pradosh vrat 2025 date and puja vidhi in hindi

Shani Pradosh Vrat 2025 Date And Puja Vidhi: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व होता है। हर महीने में दो बार प्रदोष पड़ता है। जैसे मई के महीने में भी दो बार प्रदोष का व्रत किया जा रहा है। प्रदोष व्रत के दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं कि इस व्रत को करने से जीवन की सारी दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं। पहला प्रदोष व्रत तो हो गया और अब दूसरे और आखिरी प्रदोष व्रत के डेट को लेकर लोग काफी ज्यादा कंफ्यूज हैं। यहां से आप शनि प्रदोष व्रत के बारे में सारी जानकारी ले सकते हैं।

कब है शनि प्रदोष व्रत 2025?

मई महीने का आखिरी प्रदोष हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 24 मई शाम 7:20 मिनट पर शुरू होगा, जो 25 मई 2025 को दोपहर 3:51 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि पड़ने के कारण यह 24 मई को ही शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा। चूंकि 24 मई के दिन शनिवार पड़ रहा है इसलिए इस प्रदोष को शनि प्रदोष व्रत कहा जा रहा है।

प्रदोष व्रत 2025 शुभ मुहूर्त-

शनि प्रदोष व्रत के दिन शिव पूजन का मुहूर्त शाम 7:20 मिनट से रात 9:13 मिनट तक रहेगा। बात कहें पारण की तो शनि प्रदोष का पारण समय 25 मई को सुबह 5:26 मिनट पर है।

प्रदोष व्रत के पूजा की विधि-

शनि प्रदोष व्रत के दिन सबसे पहले सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना है। इसके बाद चौकी पर कपड़ा बिछाकर भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्ति को स्थापित करें। इसके बाद भगवान शिव का अभिषेक करें। अभिषेक के बाद बेलपत्र, धतूरा, भांग और फूलमाला अर्पित करें। फिर व्रत कथा का पाठ करें। पाठ के बाद देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और उसके बाद खीर और फल का भोग लगाएं। आखिर में प्रसाद ग्रहण करें और लोगों में भी प्रसाद बाटें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article