Shani Amavasya 2024 Date And Time (शनि जयंती पर क्या-क्या करना चाहिए): हिंदू धर्म में शनि जयंती का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यताओं अनुसार इस दिन शनि देव की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से भी राहत मिल जाती है। इस साल शनि जयंती 6 जून को मनाई जाएगी। अगर आपके ऊपर शनि की महादशा चल रही है तो शनि जयंती यानी शनि अमावस्या के दिन शनि को प्रसन्न करने के उपाय जरूर करें। यहां आप जानेंगे वर्तमान में किन राशियों पर शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या चल रही है और इन दोषों से मुक्ति पाने के लिए शनि जयंती पर क्या करें।
किन राशियों पर है शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या (Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2024)
वर्तमान में मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। तो वहीं कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या का साया है।
शनि जयंती को क्या-क्या करना चाहिए (Shani Jayanti Ki Kya Kya Karna Chahiye)
- शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या से पीड़ित लोगों को शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाना चाहिए।
- इस दिन शनि चालीसा के साथ-साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी जरूर करें।
- इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को चप्पल और जूते का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।
- इस दिन छाया दान करना भी शुभ होता है। छाया दान करने के लिए एक लोहे की एक कटोरी लें और उसमें सरसों का तेल भरें फिर उसमें अपनी छाया देखें। इसके बाद इसे गरीब व्यक्ति को दान कर दें। ऐसा करने से शनि दोष से राहत मिल जाएगी।
- इस दिन कौवे को रोटी खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
शनि जयंती क्यों मनाई जाती है (Shani Jayanti Kyu Manai Jati Hai)
शनि जयंती देव के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन शनि देव की अराधना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।
