Shani Gochar 2023 Rashifal (Vrishabha Rashi): शनि का गोचर वृषभ राशि वालों के जीवन में लाएगा ये बड़े बदलाव

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 06:00 PM IST

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Vrishabha Rashifal 2023: शनि राशि परिवर्तन 2023 वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको करियर में शानदार परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

Shani Transit 2023 (Shani Gochar 2023) Vrishabha Rashifal 2023 In Hindi: नए साल में यानी 17 जनवरी 2023 में शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। फिर इस राशि में शनि देव 2025 तक विराजमान रहेंगे। शनि देव कुंभ में रहकर कई राशियों का कल्याण करेंगे तो कई राशियों को कष्ट पहुचाएंगे। वृषभ राशि की बात करें तो इस राशि वालों के लिए शनि का गोचर अच्छा रहेगा। वृषभ राशि में शनि दशम भाव में गोचर करेंगे। शनि आपके भाग्य भाव से निकलकर कर्म भाव में आ जाएंगे। जानिए शनि के राशि गोचर का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

shani rashi parivartan 2023 effects on vrish rashifal

Shani Gochar 2023 Effects On Vrish Rashi: शनि गोचर 2023 का वृष राशि वालों पर प्रभाव

शनि गोचर 2023 का वृषभ राशि पर प्रभाव (Shani Gochar 2023 Effect On Vrishabha Rashi)

आपके दशम भाव में शनि का गोचर आपको अप्रत्याशित विजय दिलाएगा। इस दौरान आप अपने कर्मों पर विशेष ध्यान देते नजर आएंगे। इस राशि के चाहे बिजनेस करने वाले जातक हों चाहे फिर नौकरी करने वाले दोनों को ही सुनहरी सफलता मिलेगी। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। नौकरी में पदोन्नति और प्रमोशन के योग हैं।

End of Feed