Number 3 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: मूलांक 3 वाले जातक काफी रचनात्मक, ज्ञानी और हंसमुख होते हैं। दूसरों को खुश रखने में ये माहिर माने जाते हैं। ये बुद्धिमान, मेहनती और ईमानदार होते हैं। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना काफी पसंद होता है। मूलांक 3 के नए साल के राशिफल की बात करें तो 2023 आपके लिए अच्छा साबित होगा। प्रोफेशनल लाइफ, करियर लाइफ और पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। इस वर्ष आपको लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे। अब जानें 2023 का अपना विस्तृत अंक ज्योतिष राशिफल।
मूलांक 3 वालों का करियर राशिफल 2023
नया साल आपकी करियर लाइफ के लिए शानदार साबित होगा। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस वर्ष आपको अच्छी सफलता मिलेगी। इस साल आप बिजनेस से जुड़े कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। इस साल आप कुछ नए रिलेशन्स बनाएंगे जो आपको करियर में आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। हालांकि इस साल पार्टनरशिप के काम में विशेष सावधानी बरतनी होगी।
मूलांक 3 वालों का धन राशिफल 2023
अगर आप बिजनेस में विस्तार करने की सोच रहे हैं तो ये काम किसी एक व्यक्ति के हाथ में न सौंपे। बिजनेस से जुड़ी हर चीज पर पक्की नजर बनाए रखें। इस साल आपको धन में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
मूलांक 3 वालों का लव राशिफल 2023
जो लोग शादीशुदा है उनका अपने पार्टनर के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकता है। पर्सनल लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। इस दौरान लवर्स को ज्यादा सतर्क रहना होगा। ब्रेकअप का खतरा दिखाई दे रहा है। यदि आप अपने रिश्ते को बनाए रखना चाहते हैं तो अपने पार्टनर को स्पेस जरूर दें। किसी भी तरह की गलतफहमी से बचें और एक-दूलरे पर भरोसा बनाए रखें।
मूलांक 3 वालों का शिक्षा राशिफल 2023
ये वर्ष छात्रों के लिए अच्छा साबित होगा। लेखन से जुड़े छात्रों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। जो बच्चे रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें भी अच्छा सफलता मिलेगी। विदेश में जाकर जो पढ़ाई करना चाहते हैं उनका सपना पूरा हो सकता है। यदि आप शिक्षण, कला, इंजीनियरिंग या अन्य किसी क्षेत्र में हैं तो आपकी इस वर्ष ग्रोथ होगी।
मूलांक 3 का शुभ अंक, रंग और दिन
इस मूलांक वालों का शुभ रंग पीला और सफेद है। शुभ अंक की बात करें तो वो 3 और 1 है जबकि शुभ दिन भूरा और बैंगनी है।
