अध्यात्म

आज कौन सा रोजा है 11 मार्च 2026, आज सेहरी का टाइम क्या है? जानें आज रोजा कब से शुरू होगा

Aaj Kaun Sa Roza Hai 11 march 2026: रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस पूरे महीने रोजेदार सेहरी से लेकर इफ्तार तक रोजा रख रहे हैं। इसलिए हर सुबह रोजेदारों के मन में एक सवाल आता है कि आज कौन सा रोजा है, आज 11 मार्च 2026 को रोजा कब से कब तक रखा जाएगा और आज सेहरी का समय क्या है। आगे पढ़ें 21वें रोजे से जुड़ी पूरी जानकारी...

Image

आज कौन सा रोजा है, 10 मार्च 2026 का सेहरी टाइम

Aaj Kaun Sa Roza Hai 11 march 2026: रमजान का पाक महीना चल रहा है और दुनियाभर के मुसलमान रोजाना सेहरी से लेकर इफ्तार तक रोजा रख रहे हैं। ऐसे में हर सुबह रोजेदारों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आज कौन सा रोजा है, आज सेहरी का समय क्या है और रोजा कब से कब तक रखा जाएगा। सही समय की जानकारी होना जरूरी होता है ताकि रोजेदार फज्र की नमाज से पहले सेहरी कर सकें और पूरे दिन रोजा रख सकें। आइए जानते हैं आज 11 मार्च को कौन सा रोजा है? आज के रोजे की सेहरी का टाइम क्या है? आगे पढ़ें 21वें रोजे से जुड़ी पूरी जानकारी...

11 मार्च 2026 को कौन सा रोजा है

इस साल रमजान महीने की शुरुआत 18 से हुई थी। इसके अनुसार 11 मार्च 2026 (बुधवार) को रमजान का 21वां रोजा रखा जाएगा। इसके साथ ही रमजान का आखिरी अशरा यानी अंतिम दस दिनों का दौर चल रहा है, जिसे इस्लामी मान्यताओं में बहुत खास माना गया है। इन दिनों में मुसलमान इबादत, दुआ और कुरान की तिलावत पर अधिक ध्यान देते हैं।

11 मार्च को सेहरी का समय क्या है

सेहरी का समय देश के अलग-अलग स्थानों पर सूर्योदय के समय के आधार पर तय किया जाता है। इसलिए यह समय अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकता है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों के अनुसार 11 मार्च 2026 को सेहरी का संभावित समय सुबह लगभग 05:02 बजे तक रहेगा। रोजेदारों को चाहिए कि वे फज्र की अजान से पहले सेहरी कर लें, क्योंकि फज्र की अजान के साथ ही रोजा शुरू हो जाता है।

रोजा कब से कब तक रखा जाएगा

रोजा रखने का समय सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर तय होता है। इस्लामिक मान्यता के अनुसार सुबह सूर्योदय से पहले सेहरी और फज्र की अजान के बाद रोजा शुरू हो जाता है। इसके साथ ही शाम को सूर्यास्त के बाद मगरिब की अजान और इफ्तार के साथ रोजा पूरा होता है। यानी रोजेदार सुबह से शाम तक बिना कुछ खाए-पिए रोजा रखते हैं।

रमजान में रोजे का महत्व

रमजान को इस्लाम में सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस्लामिक मान्यता है कि इसी महीने में पवित्र कुरान का अवतरण हुआ था। इसलिए मुसलमान इस पूरे महीने रोजा रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं और ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत करते हैं। यह पाक महीना हमें सब्र और धैर्य, आत्मसंयम और दूसरों के प्रति सहानुभूति और अनुशासन और आध्यात्मिकता का संदेश देता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article