अध्यात्म

Sawan Shivratri Paran Time: सावन शिवरात्रि का पारण कब होगा? जानें सावन शिवरात्रि का पारण टाइम, पारण से जुड़े नियम यहां

Sawan Shivratri Paran Time (सावन शिवरात्रि पारण समय): आज सावन शिवरात्रि का व्रत रखा गया है। इस व्रत का पारण किस दिन और कितने बजे होगा, ये आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही सावन की शिवरात्रि के पारण से जुड़े कुछ खास नियम भी यहां बताए गए हैं।

Image

सावन शिवरात्रि पारण समय (Photo Source: Canva)

Sawan Shivratri Paran Time (सावन शिवरात्रि पारण समय): हिंदू धर्म में सावन की शिवरात्रि का खास महत्व है। इस दिन भक्त भोलेनाथ की भक्ति के साथ व्रत-उपवास भी रखते हैं। पूरे दिन के निर्जला या फलाहारी व्रत के बाद पारण का मुहूर्त देखने के बाद ही व्रत खोला जाता है। यहां से आप सावन शिवरात्रि के व्रत का पारण कब होगा, ये जानें। साथ ही पारण करने का शुभ मुहूर्त और पारण कैसे करें, इस बात की जानकारी भी यहां है।

सावन की शिवरात्रि का पारण कब होगा?

आज 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि का व्रत रखा गया है। अब इस व्रत का पारण कल यानी 24 जुलाई बुधावर की सुबह में होगा।

सावन शिवरात्रि का पारण समय क्या है?

सावन शिवरात्रि व्रत 2025 के पारण मुहूर्त की बात करें तो इस व्रत का पारण बुधवार, 24 जुलाई 2025 की सुबह 05:38 AM से 07:00 AM के बीच करना शुभ है। यही शुभ मुहूर्त है।

व्रत पारण में क्या सावधानियां रखें?

व्रतधारियों को 24 जुलाई की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए, फिर भगवान शिव को जल अर्पित करें, इसके बाद बेलपत्र, भांग-धतूरा और सफेद फूल चढ़ाना चाहिए। इसके बाद महादेव से जाने-अनजाने गलती के लिए क्षमा मांगे और सात्विक भोजन का भोग लगाएं। इसके बाद उसी सात्विक भोजन से अपना भी व्रत तोड़ें। व्रत पारण में अन्न या फल खाने से पहले स्नानादि और पूजा-पाठ जरूर करें। शिव जी का ध्यान कर व्रत पारण का संकल्प ले। पहला ग्रास भगवान को अर्पित करें। ध्यान दें, व्रत पारण के दौरान समय मांस, शराब या तामसिक भोजन से बचें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article