अध्यात्म

सावन 2026 के दूसरे सोमवार पर कौन-कौन से ग्रहों का गोचर होगा? जानें नाम, समय और शुभ प्रभाव

Sawan Second Somwar 2026: 10 अगस्त को सावन 2026 का दूसरा सोमवार है। आज यहां पर आप इस दिन गोचर करने वाले हर ग्रह के नाम, समय और प्रभाव के बारे में जानेंगे। साथ ही प्रभावित लकी राशियों का राशिफल पता चलेगा।

Image

3 राशियों के लिए अच्छा रहेगा सावन के दूसरे सोमवार का दिन

Sawan Second Somwar 2026: सावन का पवित्र महीना चल रहा है, जिसका समापन 28 अगस्त 2026 को होगा। इस बार 30 जुलाई से सावन का आरंभ हुआ है। इस साल सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को था, जिसके बाद अब दूसरा सोमवार 10 अगस्त को है। पौराणिक शास्त्रों में बताया गया है कि जो व्यक्ति सावन सोमवार के दिन व्रत रखता है और शिव जी की पूजा करता है, उसे पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही शिव जी से मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद मिलता है। चलिए अब जानें सावन के दूसरे सोमवार यानी 10 अगस्त 2026 के ज्योतिषीय विश्लेषण के बारे में।

10 अगस्त को कौन-कौन से ग्रह राशि गोचर करेंगे?

द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, सावन के दूसरे सोमवार यानी 10 अगस्त 2026 को किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा। इस दिन 9 अगस्त की तरह सूर्य ग्रह कर्क राशि में, चंद्र ग्रह मिथुन राशि में, मंगल ग्रह मिथुन राशि में, बुध ग्रह कर्क राशि में, गुरु (बृहस्पति) ग्रह कर्क राशि में, शुक्र ग्रह कन्या राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में और केतु ग्रह सिंह राशि में रहेंगे।

10 अगस्त को कौन-कौन से ग्रह नक्षत्र गोचर करेंगे?

सावन 2026 के दूसरे सोमवार पर केवल चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होगा। इस दिन 9 अगस्त 2026 की तरह सूर्य ग्रह अश्लेषा नक्षत्र में, मंगल ग्रह मृगशिरा नक्षत्र में, बुध ग्रह पुष्य नक्षत्र में, गुरु (बृहस्पति/देवगुरु बृहस्पति) ग्रह पुष्य नक्षत्र में, शुक्र ग्रह उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में, शनि ग्रह रेवती नक्षत्र में, राहु ग्रह धनिष्ठा नक्षत्र में और केतु ग्रह मघा नक्षत्र में रहेंगे।

चंद्र ग्रह का किस राशि में किस समय गोचर होगा?

पंचांग की गणना के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजकर 26 मिनट पर चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होगा। सावन के दूसरे सोमवार पर पुनर्वसु नक्षत्र में चंद्र ग्रह गोचर करेंगे। इससे पहले वो आर्द्रा नक्षत्र में थे और पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करने के बाद पुष्य नक्षत्र में रहेंगे।

चंद्र ग्रह के गोचर का शुभ प्रभाव

10 अगस्त को होने वाले चंद्र ग्रह के नक्षत्र गोचर का शुभ प्रभाव तीन राशियों के जीवन पर पड़ेगा। जो हैं-

प्रभावित लकी राशियां (Zodiac Sign)स्वामी ग्रह (Ruling Planet)प्रतीक चिह्न (Symbol)
मिथुन राशि (Gemini)बुध (Mercury)जुड़वां (The Twins)
कर्क राशि (Cancer)चंद्रमा (Moon)केकड़ा (Crab)
तुला राशि (Libra)शुक्र (Venus)तराजू (संतुलन का प्रतीक)

3 लकी राशियों का राशिफल

चंद्र ग्रह के नक्षत्र गोचर से कर्क राशि, मिथुन राशि और तुला राशि वालों को 10 अगस्त 2026 से महालाभ होने के योग हैं। कर्क राशि वालों की बुद्धि का विकास होगा। मिथुन राशि वालों को अपने बिगड़े रिश्तों को सुधारने का मौका मिलेगा। साथ ही आर्थिक लाभ होने के योग हैं। तुला राशि वालों की बात करें तो उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।

नोट: चंद्र ग्रह के नक्षत्र गोचर का प्रभाव आपके ऊपर आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है, जो कि केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article