Roti Ke Upay: रोटी हमारे भोजन का मुख्य हिस्सा है, लेकिन ज्योतिष में इसे ग्रह शांति और धन वृद्धि का भी शक्तिशाली माध्यम माना जाता है। पुराणों और ज्योतिष शास्त्रों में रोटी को सूर्य, शनि, राहु-केतु और लक्ष्मी से जोड़ा गया है। सही तरीके से रोटी का उपयोग करने से ग्रहों के नेगेटिव प्रभाव कम होते हैं, पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। यदि आप फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स, जॉब में रुकावट या फैमिली टेंशन्स से जूझ रहे हैं, तो रोटी के ये उपाय गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं। इन उपायों को अगर आप श्रद्धा से अपनाएं, तो रोटी आपको मालामाल बना देगी।
शुक्रवार को गाय को रोटी खिलाएं
वैसे तो गाय को डेली रोटी खिलानी चाहिए, लेकिन शुक्रवार का दिन विशेष माना गया है। शुक्र ग्रह पैसा, लग्जरी और रिलेशनशिप्स का कारक है, जबकि चंद्रमा माइंड को कंट्रोल करता है। हर शुक्रवार की सुबह पहली रोटी गाय के लिए बनाएं। आटे में थोड़ा गुड़ या चीनी मिलाकर सेंकें। गाय को खिलाते समय 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करें । यह उपाय शुक्र और चंद्रमा को मजबूत करता है, फाइनेंशियल स्टेबिलिटी लाता है और मेंटल पीस देता है। यह उपाय 7 शुक्रवार तक लगातार करें।
शनिवार को कुत्ते को रोटी
केतु अचानक चेंजेस और स्पिरिचुअल ग्रोथ से जुड़ा है, जबकि शनि कर्ज और मेहनत का फल देता है। शनिवार शाम को एक रोटी बनाएं, उसमें सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिलाएं। इसके साथ ही 'ॐ कें केतवे नमः' या 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें। यह उपाय केतु-शनि के नेगेटिव इफेक्ट्स कंट्रोल करता है, लॉस रोकता है और स्टेबिलिटी लाता है। यह 40 दिन तक रेगुलर करें। साढ़े साती में यह उपाय चमत्कारी साबित होता है।
बुधवार को चीटियों को रोटी का चूरा खिलाएं
राहु कन्फ्यूजन और ऑब्स्टेकल्स लाता है। बुधवार को रोटी का चूरा बनाएं, चीनी मिलाकर चीटियों के बिल के पास रखें। 'ॐ रां राहवे नमः' मंत्र का जाप करें। यह उपाय राहु का असर कम करता है, मानसिक तनाव दूर करता है और अचानक लाभ देता है। यह उपाय आप 11 बुधवार तक करें। जॉब या बिजनेस में रुकावटें दूर होंगी।
गुरुवार को मछलियों को रोटी
गुरु ग्रह ज्ञान, ग्रोथ और प्रॉफिट का कारक है। गुरुवार को रोटी के छोटे टुकड़े करें और इन्हें नदी या तालाब में मछलियों को खिलाएं। 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' मंत्र का जाप करें। यह उपाय गुरु को स्ट्रॉन्ग करता है, स्टडीज में सक्सेस, जॉब प्रमोशन और बिजनेस प्रॉफिट दिलाता है। इस उपाय को 9 गुरुवार तक अपनाएं। स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है।
शनिवार को जरूरतमंद को रोटी का दें दान
शनि की साढ़े साती या ढैय्या में मेहनत बेकार लगती है। इससे मुक्ति के लिए शनिवार को 2 रोटियां बनाकर जरूरतमंद को दान करें, बेहतर हो पूरा भोजन कराएं। 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें। यह उपाय शनि को प्रसन्न करता है, कर्ज उतारता है और मेहनत का रिजल्ट दिलाता है। यह उपाय 7 शनिवार तक करें। जरूरतमंदों की मदद से लक्ष्मी आकर्षित होती है।
रविवार को करें ये उपाय
सूर्य धन और आत्मविश्वास देता है। रविवार सुबह 7 रोटियां गुड़ मिलाकर बनाएं। तांबे की थाली में रखकर सूर्य को अर्पित करें, 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' जपें। इन रोटियों को बाद में गायों को खिलाएं। यह उपाय 7 रविवार तक करें। व्यापार में उछाल आएगा।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
