अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 21 June 2023: इन राशि वाले स्वास्थ्य का रखें ध्यान, योग-प्राणायम से मिलेगा लाभ

Aaj Ka Rashifal 21 June 2023 In Hindi, Today Horoscope (आज का राशिफल): आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2023) है। ये दिन कई राशि वालों की सेहत के लिए लाभाकारी साबित होगा। जानिए अपना दैनिक राशिफल यहां।

Image

Horoscope 21 June 2023: आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 June 2023 In Hindi, Today Horoscope (आज का राशिफल): आज सूर्योदय के समय पुष्य नक्षत्र 02 है व चन्द्रमा कर्क राशि में जाएंगे। शनि कुम्भ राशि में है। गुरु मेष तथा सूर्य मिथुन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क राशि के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

21 जून 2023 मेष राशिफल (Today Aries Horoscope)

शनि व शुक्र आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ देंगे। तृतीय चन्द्रमा आर्थिक लाभ देगा। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर व गेहूं का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।

21 जून 2023 वृष राशिफल (Today Taurus Horoscope)

राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। द्वितीय चन्द्रमा छात्रों को सफलता देगा। शनि दिवस को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

21 जून 2023 मिथुन राशिफल (Today Gemini Horoscope)

इस राशि में गोचर करते सूर्य जॉब के लिए बहुत बेहतर हैं। द्वितीय चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मूंग का दान करें।

21 जून 2023 कर्क राशिफल (Today Cancer Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। आईटी, फ़िल्म व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल का दान करें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

21 जून 2023 सिंह राशिफल (Today Leo Horoscope)

अभी सूर्य मिथुन में हैं। चन्द्रमा का द्वादश गोचर आज आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

22 जून 2023 कन्या राशिफल (Today Virgo Horoscope)

बुध व्यवसायमें सफलता देंगे। धार्मिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शनि व बुध जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

21 जून 2023 तुला राशिफल (Today Libra Horoscope)

सूर्य अभी इसी राशि से नवम व चन्द्रमा यहां से अब दशम हो गए हैं। जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। गुड़ व तिल का दान लाभदायी रहेगा।

21 जून 2023 वृश्चिक राशिफल (Today Scorpio Horoscope)

आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। हनुमान जी की पूजा करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

21 जून 2023 धनु राशिफल (Today Sagittarius Horoscope)

आज इस राशि से अष्टम सूर्य व कर्क राशि का चन्द्रमा बहुत ही शुभ हैं। धन की प्राप्ति होगी। पॉलिटीक्स में सफलता के संकेत हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

21 जून 2023 मकर राशिफल (Today Capricorn Horoscope)

इस राशि से खष्ठम सूर्य व द्वितीय शनि लाभ देंगे। चन्द्रमा कर्क राशि में हैं। चन्द्र व बुध गोचर से मीडिया, आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

21 जून 2023 कुंभ राशिफल (Today Aquarius Horoscope)

पंचम स्थान पर सूर्य सफल करेंगे। आज सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है। गाय को केला व पालक खिलाएं। व्यवसाय से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। गेंहू का दान करें।

21 जून 2023 मीन राशिफल (Today Pisces Horoscope)

इस राशि से पंचम सूर्य व अष्टम चन्द्रमा दिवस को मङ्गलमय रहेंगे। शुक्र रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। उड़द का दान करें। राजनीति में संघर्ष के संकेत हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article