अध्यात्म

भगवान राम के वनवास काल में अयोध्या वासियों ने क्यों किया ब्रह्मचर्य का पालन? डॉक्टर कुमार विश्वास ने सुनाई एक अनसुनी कथा

Ramayana Unknown Facts : आज भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में ध्वजारोहण का कार्य पूर्ण हुआ। ध्वजारोहण कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री मोदी सहित अनेकों हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान अयोध्या पहुंचे जाने माने कवि डॉ. कुमार विश्वास ने एक सुनाया रामकथा से जुड़ा एक अनसुना किस्सा..

Image

Ramayana unknown facts

Ramayana Unknown Facts : रामायण की कथा में एक प्रसंग भी सामने आता है, जो कम बोला जाता है लेकिन अत्यंत रोचक और महत्वपूर्ण है। आज अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए कवि डॉ. कुमार विश्वास ने रामायण से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा हम सभी को सुनाया। कुमार विश्वास ने बताया कि क्यों भगवान राम के 14 वर्षों के वनवास के दौरान अयोध्या में एक भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ? यह कथा रामायण की कई परंपराओं, कथाओं और टीकाओं में उल्लेखित है, और इसके पीछे गहरा धार्मिक तथा सामाजिक अर्थ छुपा है। आइए जानते हैं इस कथा के बारे में...

कहां बोल रहे थे कुमार विश्वास

राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित होने अयोध्या पहुंचे डॉ. कुमार विश्वास ने अयोध्या नगरी के पवित्र रास्तों पर टहलते हुए टाइम्स नाउ नवभारत के कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने रामायण की एक अनोखी कथा सुनाई। जिसमें उन्होंने बताया कि क्यों भगवान राम के 14 साल के वनवास के दौरान अयोध्यावासियों ने भी 14 साल का ब्रह्मचर्य का पालन किया था। कई स्थानीय और परंपरागत कथाओं में वर्णन मिलता है कि जब राम वनवास गए, तब अयोध्यावासियों ने एक संकल्प लिया - “जब तक राम लौटकर न आएं, हम नया उत्सव नहीं मनाएंगे, नया जीवन आरंभ नहीं करेंगे।”

अयोध्या का ध्वजारोहण कार्यक्रम

बीते साल राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ था। जिसके बाद निर्माण कार्य को तेज करके सभी अधूरे कार्यों को पूर्ण कर लिया गया और आज 25 नवंबर के दिन भगवान राम के भव्य मंदिर पर ध्जारोहण कर कार्य को आधिकारिक रूप से पूर्ण कर लिया गया है। इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री मोदी सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए। वहां पहुंचे कवि डॉ. कुमार विश्वास ने भगवान राम के जीवन से जुड़ा एक अनसुना किस्सा भी सुनाया।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article