अध्यात्म

Rama Ekadashi 2023: कब है रमा एकादशी? जानें सही डेट और पूजा का मुहूर्त

Rama Ekadashi 2023: सनातन धर्म में एकादशी की तिथियों का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा और व्रत से जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की एक साथ पूजा करने से साधकों को शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कब है रमा एकादशी डेट, पूजा मुहूर्त के बारे में।

Image

Rama Ekdashi Date

Rama Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी की तिथि भगवान विष्णु की पूजा को समर्पित मानी जाती है। रमा एकादशी व्रत हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस साल रमा एकादशी व्रत 9 नवंबर 2023, गुरुवार को मनाया जाएगा। एकादशी तिथि के दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है नहीं तो आपका व्रत टूट सकता है। रमा एकादशी की महिमा से व्यक्ति अपने पापों से छुटकारा पा सकता है। इसके अलावा, रमा-एकादशी का व्रत खुशी और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। जानिए रमा एकादशी 2023 की तारीख, समय और महत्व।

Rama Ekadashi 2023 (रमा एकादशी कब)

रमा एकादशी गुरुवार, 9 नवंबर 2023 को है। ऐसा माना जाता है कि रमा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं और देवी लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है।

रमा एकादशी पूजा मुहूर्त ( Rama Ekadashi 2023 Puja muhurat)

पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी का दिन 8 नवंबर 2023 को सुबह 8:23 बजे शुरू होकर अगले दिन 9 नवंबर 2023 को सुबह 10:41 बजे समाप्त होगा।

पूजा का समय - सुबह 6:39 बजे से सुबह 8:00 बजे तक (9 नवंबर, 2023)

रमा एकादशी महत्व ( Rama Ekadashi 2023 Importance)

कार्तिक माह में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। इसलिए माना जाता है कि कार्तिक मास की रमा एकादशी का व्रत करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और ब्रह्महत्या जैसे बड़े पाप भी दूर हो जाते हैं। यह व्रत सुहागन स्त्रियों के लिए सुखदायक और मंगलकारी माना जाता है। यह एकादशी दिवाली से पहले आती है। इस दिन व्रत करने से देवी लक्ष्मी व्रत करने वाले को धन, यश, ऐश्वर्य और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। रमा एकादशी के दिन गीता पढ़ने का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन शाम के समय भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। अगले दिन मंदिर जाकर पूजा करें और दान करें तो अनंत फल प्राप्त होगा।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article