अध्यात्म

Raksha Bandhan 2025: प्यारे भईया को राशि अनुसार बांधे राखी, चमकेगी रूठी किस्मत और बदल जाएगा भाग्य

Raksha Bandhan 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर बहन अपने भाई को राशि के अनुसार राखी बांधती है तो भाई-बहन के रिश्ते मजबूत होते हैं। साथ ही ये राखी ग्रह के शुभ प्रभाव को बढ़ाती है। यहां हम आपको राशि के अनुसार राखी के रंग की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Image

राशि अनुसार राखी (photo source: canva)

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के दिन नजदीक हैं। बाजार सज चुके हैं और बहन अपने भाईयों के लिए राखी खरीद रही हैं। लेकिन बहनों को पता होना चाहिए कि अगर वो अपने भाई की राशि के अनुसार राशि खरीदती हैं तो ये भाईयों के लिए शुभ साबित होता है। राशि के अनुसार खरीदी गई राखी भाई का भाग्य चमका सकती है।

राशि अनुरूप बहनें भाइयों की कलाई में बांधें राखी-

1) मेष राशि (Aries)

अगर आपके प्यारे भईया की राशि मेष है तो आप उनके लिए लाल, पीला या फिर नारंगी रंग की राखी खरीदें। इस रंग की राखियां आपके भाई के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगी।

2) वृष राशि (Taurus)

अगर भाई की राशि वृष है तो फिर आपको हरा, नीला तथा आसमानी रंग की राखी ही कलाई पर बांधनी है।

3) मिथुन राशि (Gemini)

हरा, आसमानी तथा नीला मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ माना गया है। आप इस रंग की राखी खरीद सकती हैं।

4) कर्क राशि (Cancer)

भईया की राशि कर्क है तो पीला, लाल तथा गुलाबी रंग शुभ होगा।

5) सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों की कलाई पर नारंगी, लाल और पीले रंग की राखी होनी चाहिए। ये सुरक्षा भी देती है।

6) कन्या राशि (Virgo)

अगर भईया कन्या राशि वाले हैं तो उनके लिए हरा, नीला या फिर कत्थई रंग की राखी खरीदें।

7) तुला राशि (Libra)

भाई की राशि तुला हो तो उनके लिए कोई दूसरा रंग नहीं बल्कि नीला, हरा और आसमानी रंग की राखी ही लें।

8) वृश्चिक राशि (Scorpio)

गुलाबी, पीला तथा नारंगी वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ है। ये किस्मत बदलने की शक्ति रखती है।

9) धनु राशि (Sagittarius)

अगर भाई की राशि धनु हो तो पीला, लाल तथा गुलाबी रंग की राखी बाजार से लेकर आएं।

10) मकर राशि (Capricorn)

नीला, हरा तथा आसमानी मकर राशि वाले भाईयों के लिए खरीदें। और उनकी कलाई पर सजाएं।

11) कुम्भ राशि (Aquarius)

जिनके भाई की राशि कुम्भ हो वो अपने भाई के लिए नीला, आसमानी या हरे रंग की राखी खरीदें। ये रंग कुम्भ राशि वालों के लिए शुभ हैं।

12) मीन राशि (Pisces)

अगर आपके भाई की राशि मीन है तो आपको उन्हें पीला, लाल या फिर नारंगी रंग की राखी बांधनी चाहिए। ये उनके जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आएगी।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article