अध्यात्म

Raksha Bandhan Shubh Muhurat 2023: यहां देखें रक्षा बंधन का सबसे सटीक मुहूर्त

Raksha Bandhan 2023 Date, Time, Rakhi Muhurat Timing on 30 August 2023 and 31 August 2023 (रक्षा बंधन कब है 2023): रक्षा बंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा। 30 अगस्त को रक्षा बंधन का मुहूर्त रात 9 बजकर 1 मिनट के बाद से शुरू होगा वहीं 31 अगस्त को पूरे दिन राखी का त्योहार रहेगा।

Image

Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat, Rakhi Tie Timing 2023

Raksha Bandhan 2023 Date, Time, Rakhi Muhurat Timing on 30 August 2023 and 31 August 2023: भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को दर्शाने वाला त्योहार रक्षा बंधन इस साल दो दिन मनाया जाएगा। बता दें हिंदू पंचांग अनुसार ये पर्व श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। ये तिथि इस बार 30 अगस्त की सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर लग रही है। तिथि अनुसार तो ये पर्व 30 अगस्त की दोपहर में मनाया जाना चाहिए। लेकिन इस दौरान भद्रा रहने की वजह से ऐसा संभव नहीं है। तो ऐसे में जानिए 2023 में रक्षा बंधन किस दिन मनाई जाएगी और भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Raksha Bandhan Kab Hai 2023 (रक्षा बंधन 2023 किस तारीख को है)

ज्योतिष जानकारों अनुसार इस साल रक्षा बंधन 31 अगस्त को मनाना ज्यादा शुभ रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन सूर्योदय के समय में राखी की पूर्णिमा तिथि रहेगी। जिस वजह से 31 तारीख को पूरे दिन राखी पर्व मनाया जा सकेगा। लेकिन जो लोग रात के समय राखी बांधने का परहेज नहीं करते वो 30 अगस्त की रात 9 बजकर 1 मिनट के बाद रक्षा बंधन मनाएंगे। बता दें इस साल राखी पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त की सुबह 10:58 बजे से लग रही है लेकिन इस दिन भद्रा के कारण रात 9 बजकर 1 मिनट तक राखी बांधने का कोई मुहूर्त नहीं रहेगा। जिस वजह से ही कई लोग 30 की रात भद्रा के समाप्त होने पर राखी मनाएंगे तो वहीं ज्यादातर लोग 31 अगस्त को ये पर्व सेलिब्रेट करेंगे।

raksha bandhan 2023 shubh muhurat

raksha bandhan 2023 shubh muhurat

कैसे मनाएं राखी पूर्णिमा? (How to celebrate Rakhi Purnima?)

रक्षा बंधन के त्योहार पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। साथ ही उनके लंबे जीवन, समृद्धि, खुशी आदि की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन को उनकी सदैव रक्षा करने का वचन देते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article