LIVE

Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat Time LIVE: आज पूरे दिन रहेगी रक्षा बंधन, जानें राखी बांधने का मंत्र

Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat Time LIVE: आज पूरे दिन रहेगी रक्षा बंधन, जानें राखी बांधने का मंत्र

Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat Time LIVE: आज पूरे दिन रहेगी रक्षा बंधन, जानें राखी बांधने का मंत्र

Raksha Bandhan 2023 Time, Shubh Muhurat Kab Ka Hai LIVE Updates: आज देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। पंचांग अनुसार आज रक्षा बंधन (Rakhi Muhurat 2023) की पूर्णिमा तिथि सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी क्योंकि ये तिथि सूर्योदय के समय मौजूद होगी इसलिए बहनें आज पूरे दिन भाई को राखी बांध सकेंगी (Raksha Bandhan Kab Tak Hai)। शास्त्र मत है कि जब कोई तिथि सूर्योदय के समय स्थित होती है तो वो पूरे दिन मान्य रहती है। 31 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Rakhi Bandhne Ka Shubh Muhurat Kab Tak Hai) सुबह से लेकर शाम तक मौजूद रहेगा। लेकिन राहुकाल के समय राखी बांधने से बचें। राहुकाल आज दोपहर 01:57 से 03:33 तक रहेगा।

Raksha Bandhan 2023: Check Date and City-Wise Rakhi Shubh Muhurat here

Rakhi Bandhne Ka Mantra (राखी बांधने का मंत्र)
येन बद्धो बलि राजा,दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचल:।।

आइए अब आगे जानते हैं रक्षाबंधन कैसे मनाते हैं, भाई को राखी बांधने का सही तरीका क्या है और रक्षा बंधन से जुड़ी हर जानकारी...

AUG 31, 2023 07:50 IST

रक्षा बंधन पर श्रवण कुमार की पूजा का महत्व

धार्मिक कथाओं अनुसार अयोध्या के राजा दशरथ ने शिकार की तलाश में गलती से श्रवण कुमार को तीर मार दिया था। श्रवण अपने अंधे माता-पिता के इकलौते बेटे थे। इस घटना से दशरथ को काफी दुख हुआ। उन्होंने क्षमा मांगते हुए इस घटना के बारे में श्रवण कुमार के माता–पिता को बताया। बेटे की मौत का सुन दोनों ने अपने प्राण त्याग दिये। तब दशरथ ने अपने अपराध का प्रायश्चित करने के लिए श्रावणी के दिन श्रवण पूजा का विश्व भर में प्रचार किया और उस दिन से सभी सनातनी राखी के दिन श्रवण पूजा करते हैं।
AUG 31, 2023 07:30 IST

31 अगस्त 2023 के शुभ मुहूर्त (31 August 2023 Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त 04:29 AM से 05:13 AM
प्रातः सन्ध्या 04:51 AM से 05:58 AM
अभिजित मुहूर्त 11:56 AM से 12:47 PM
विजय मुहूर्त 02:29 PM से 03:20 PM
गोधूलि मुहूर्त 06:44 PM से 07:07 PM
सायाह्न सन्ध्या 06:44 PM से 07:52 PM
अमृत काल 11:27 AM से 12:51 PM
निशिता मुहूर्त 11:59 PM से 12:44 AM, सितम्बर 01
AUG 31, 2023 06:33 IST

Raksha Bandhan 2023 Muhurat: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

कानपुर (Raksha Bandhan Muhurat In Kanpur)सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक
जयपुर (Raksha Bandhan Muhurat In Jaipur)सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक
लखनऊ (Raksha Bandhan Muhurat In Lucknow)सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक
नागपुर (Raksha Bandhan Muhurat In Nagpur)सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक
पटना (Raksha Bandhan Muhurat In Patna)सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक
इंदौर (Raksha Bandhan Muhurat In Indore)सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक
ठाणे (Raksha Bandhan Muhurat In Thane)सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक
भोपाल (Raksha Bandhan Muhurat In Bhopal)सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक
लुधियाना (Raksha Bandhan MuhuratIn Ludhiana)सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक
AUG 31, 2023 06:16 IST

Aaj Rakhi Bandhne Ka Muhurat 2023: आज राखी बांधने का मुहूर्त

पंचांग अनुसार आज रक्षा बंधन (Rakhi Muhurat 2023) की पूर्णिमा तिथि सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी क्योंकि ये तिथि सूर्योदय के समय मौजूद होगी इसलिए बहनें आज पूरे दिन भाई को राखी बांध सकेंगी
AUG 30, 2023 23:56 IST

Raksha Bandhan Importance: रक्षा बंधन का महत्व

सनातन धर्म में रक्षा बंधन के पावन पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व विशेष रूप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है और भाई बहन के बीच प्रेम का प्रतीक भी है।
AUG 30, 2023 23:14 IST

रक्षा बंधन मंत्र

‘येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि, रक्षे माचल माचल:।।
AUG 30, 2023 22:27 IST

Raksha Bandhan Ki Pauranik Katha Live: पहली बार मां लक्ष्मी ने बांधा था राखी

Raksha Bandhan Ki Pauranik Katha Live आपको बता दें पहली बार राखी मां लक्ष्मी ने राजा बलि को बांधा था। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाता है।
AUG 30, 2023 21:59 IST

कल इतने बजे तक रक्षा बंधन का मुहूर्त

रक्षा बंधन पर्व श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है जो 31 अगस्त की सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। इसलिए राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 07:05 बजे तक का है।
AUG 30, 2023 21:29 IST

Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time Live: रक्षा बंधन का उत्साह

Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time Live भद्रा की समाप्ति के साथ पूरे देश में रक्षा बंधन का उत्साह देखने को मिल रहा है। हर तरफ लोग इस दिन का जश्न मना रहे हैं।
AUG 30, 2023 19:33 IST

Raksha Bandhan 2023 Date, Muhurat Time Live: आज इतने बजे राखी का शुभ मुहूर्त

बता दें आज यानी 30 अगस्त 2023 को रात 09 बजकर 1 मिनट से राखी के शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो जाएगी।
AUG 30, 2023 19:04 IST

Raksha Bandhan Par Bhadra Samapti Ka Samay Live: कितने बजे समाप्त होगी भद्रा

Raksha Bandhan Par Bhadra Samapti Ka Samay Live भद्रा 30 अगस्त की सुबह 11 बजे लग चुकी है और इसकी समाप्ति रात 9 बजकर 2 मिनट पर होगी।
AUG 30, 2023 18:39 IST

Raksha Bandhan Par Rakhi Kaise Bandhe: इन बातों का रखें ध्यान

Raksha Bandhan Par Rakhi Kaise Bandhe इस दिन राखी बाधंने से पहले इन बातों का विषेश ख्याल रखें-भद्रा काल ना चल रहा हो। राखी की थाली सजाएं, थाली में रोली, कुमकुम, अक्षत, दीपक, मिठाई जरुर रखें। बहन- भाई दोनों को अपना सिर ढकना चाहिए।
AUG 30, 2023 18:12 IST

क्या रात में राखी बांध सकते हैं? - Kya Raat Mein Rakhi Bandh Sakte Hain?

साल 2023 में रक्षाबंधन का मुहूर्त 30 अगस्त की रात में 9:01 मिनट के बाद शुरु होगा. 30 अगस्त को पूरे दिन भद्रा का साया है। जिस वजह से आप रात को 9:01 मिनट के बाद राखी बांध सकते हैं। इस बात का फर्क नहीं पड़ता राखी का मुहूर्त सुबह का हो या रात का, राखी बांधना लाभकारी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भद्राकाल और राहुकाल में राखी बांधना मना है। साल 2023 में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात का है
AUG 30, 2023 17:39 IST

रक्षाबंधन के नाम का अर्थ क्या है - Meaning Of Raksha Bandhan Name

रक्षाबंधन का नाम संस्कृत शब्दावली से लिया गया हैं। इसमें रक्षा का अर्थ होता है ‘रक्षा करना’ और बंधन का अर्थ होता है बांधना। रक्षाबंधन में बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती है।
AUG 30, 2023 17:13 IST

रक्षाबंधन पर बहन को भूलकर भी न दें ऐसे तोहफे - Raksha Bandhan 2023 Gift

रक्षाबंधन पर सभी भाई अपनी बहन को सामार्थ्यनुसार तोहफे जरूर देते हैं। लेकिन इस दिन नुकीली चीजें जैसे कांटा, छुरी, मिक्सर ग्राइडर, जूसर, आइना, फोटो फ्रेम, जूते-चप्पल, रूमाल आदि चीजें उपहार में न दें।
AUG 30, 2023 16:55 IST

राखी बांधने का मंत्र - Rakhi Bandhane ka Mantra

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधते समय ‘येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि, रक्षे माचल माचल:।।’ मंत्र का जाप करना चाहिए। भाई की उन्नति के लिए ये शुभ माना जाता है।
AUG 30, 2023 16:26 IST

रक्षाबंधन की कैसे हुई शुरुआत? - Raksha Bandhan Ki Kaise Hui Shuruvat?

एक बार असुर और देवताओं के बीच युद्ध हुआ और इस युद्ध में असुर काफी हावी हो गए। जिसकी वजह इंद्र की पत्नी शचि को अपने पति और देवताओं की चिंता सताने लगी। फिर उन्होंने इंद्र के लिए एक शक्तिशाली सुरक्षात्मक धागा बनाया। कहा जाता है कि तभी से शुभ कार्य में जाने से पहले हाथ में मौली बांधने की परंपरा शुरू हुई। रक्षाबंधन के त्योहार की भी शुरुआत तभी से मानी जाती है।
AUG 30, 2023 16:05 IST

राखी का दूसरा नाम क्या है? - Rakhi Ka Dusra Naam Kya Hai?

श्रावण में मनाये जाने के कारण इसे श्रावणी या सलूनो भी कहते हैं। रक्षाबन्धन में राखी या रक्षासूत्र का सबसे अधिक महत्त्व है।
AUG 30, 2023 15:48 IST

रक्षाबंधन पर राखी कैसे बांधे? - Raksha Bandhan Par Rakhi Kaise Bandhe?

रक्षाबंधन का दिन भाई-बहन के अनमोल रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन राखी बाधंने से पहले इन बातों का विषेश ख्याल रखें-भद्रा काल ना चल रहा हो। राखी की थाली सजाएं, थाली में रोली, कुमकुम, अक्षत, दीपक, मिठाई जरुर रखें। बहन- भाई दोनों को अपना सिर ढकना चाहिए। उत्तर दिशा में मुख करके बैठे। फिर भाई के सीधे हाथ में राखी बांधे, तिलक करें और भाई-बहन एक दूसके का मुंह मीठा कराएं, अंत में भाई की आरती उतारें, भाई को बहन के पांव जरुर छूने चाहिए।
AUG 30, 2023 15:41 IST

इस दिन रहेगा भद्रा का साया

इस बार 30 अगस्त यानी आज भद्रा का साया रहेगा। शास्त्रों के अनुसार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को दोपहर में राखी बांधनी चाहिए, लेकिन दोपहर में अगर भद्रा हो तो उस समय राखी नहीं बांधनी चाहिए।