अध्यात्म

Rahu Ketu Gochar 2023: जल्द ही राहु- केतु करेंगे पर अपना राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

Rahu Ketu Gochar 2023: ज्योतिष पंचांग के अनुसार जल्द ही राहु- केतु अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 30 अक्टूबर को राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शास्त्रों में राहु-केतु इन दोनों ग्रहों को नाकारात्मक माना गया है। इन दोनों के राशि बदलने से कुछ ग्रहों की किस्मत खुल सकती है। आइए जानते हैं किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Image

Rahu Ketu Gochar

Rahu Ketu Gochar 2023: राहु और केतु मायावी ग्रह हैं। दोनों वक्री हैं और डेढ़ साल तक एक ही राशि में रहते हैं। इसके बाद एक राशि को छोड़कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस समय राहु मेष राशि में और केतु तुला राशि में हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, 30 अक्टूबर को राहु और केतु अपनी राशि बदलेंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर इसका असर पड़ेगा। शास्त्रों में राहु और केतु को क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। ये दोनों ग्रह 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर अपना राशि परिवर्तन करेंगे। राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में प्रवेश करने वाले हैं। आइए जानते हैं इनके राशि परिवर्तन से किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष

इस समय गुरु देव बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं और राहु से बहुत परेशान हैं। जब राहु मीन राशि में गोचर करेगा। तब जाकर मेष राशि के जातकों को गुरु चांडाल दोष से मुक्ति मिल सकती है। ऐसा होने से मेष राशि वालों को फायदा मिल सकता है। धन की प्राप्ति हो सकती है और जातक के सभी बिगड़े काम भी बन सकते हैं।

मिथुन

मिथुन राशि वालों को राहु- केतु के परिवर्तन से लाभ मिल सकता है। इससे मिथुन राशि वालों के इनकम में वद्धि होगी और उनकी राशि में गुरु ग्रह होने से विशेष लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इसके साथ नये इनकम सोर्स भी बन सकते हैं।

कर्क

राहु के राशि बदलने से कर्क राशि के जातकों को खास लाभ मिल सकता है। इस समय में गुरु ग्रह कर्क राशि वालों के करियर को देख रहे हैं। जिसकी वजह से कर्क राशि वालों को करियर में अपार सफलता मिलने की संभावना है। इसके साथ ही उनके आय में वद्धि हो सकती है।

सिंह

इस समय में गुरु ग्रह सिंह राशि वालों के भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में गुरु के होने से सिंह राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इसके साथ ही उनके करियर में भी उछाल आने की संभावना बन रही है। आय के नये स्तोत्र खुलेंगे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ahoi Ashtami 2026 Moon Rise Time Today (1 November): अहोई अष्टमी पर चांद कितने बजे निकेलगा, आज चांद कब निकलेगा; देश के विभिन्न शहरों में आज चांद कब दिखेगा

Ahoi Ashtami 2026 Moon Rise Time Today (1 November): अहोई अष्टमी पर चांद कितने बजे निकेलगा, आज चांद कब निकलेगा; देश के विभिन्न शहरों में आज चांद कब दिखेगा

Weekly Horoscope : महालाभ को रेडी हो जाएं इन 4 राशियों लोग, नवंबर का पहला हफ्ता आपके लिए रहेगा लकी

Weekly Horoscope : महालाभ को रेडी हो जाएं इन 4 राशियों लोग, नवंबर का पहला हफ्ता आपके लिए रहेगा लकी

अहोई अष्टमी पर न दिखें तारे तो व्रत का पारण कैसे करें, जानिए बिना तारों के अहोई अष्टमी व्रत पारण की विधि

अहोई अष्टमी पर न दिखें तारे तो व्रत का पारण कैसे करें, जानिए बिना तारों के अहोई अष्टमी व्रत पारण की विधि

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Rajasthan: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Rajasthan: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय