अध्यात्म

Pitru Paksha Daan List: पितृ पक्ष दान सामग्री लिस्ट, जानें काले तिल का क्यों माना जाता है सबसे ज्यादा महत्व

Pitru Paksha Daan 2023: पितृ पक्ष 29 सितंबर से शुरू हो गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान पितरों का धरती पर आगमन होता है। इसलिए इस अवधि में जो कोई भी कुछ विशेष चीजों का दान करता है उस पर पितरों की कृपा हमेशा बनी रहती है।

Image

Pitru Paksha 2023 Daan List In Hindi

Pitru Paksha Daan 2023 (पितृ पक्ष दान लिस्ट): पितृ पक्ष में पूवर्जों की आत्मा की शांति के लिए उपाय किए जाते हैं। हिंदू धर्म में श्राद्ध पक्ष (Shradh Paksha 2023) का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो व्‍यक्‍ति पितृपक्ष के दौरान पितरों के नाम पर दान और तर्पण करता है, उसके परिवार पर पितरों की कृपा सदैव बनी रहती है। कहते हैं पितृ पक्ष के दौरान हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं इसलिए इस दौरान कुछ विशेष चीजों का दान जरूर करना चाहिए जिससे पितरों की आत्‍मा को शांति मिलती है। यहां देखें पितृ पक्ष दान लिस्ट।

हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व माना गया है। पितरों को प्रसन्न करने के लिए भी पितृ पक्ष में कुछ विशेष चीजों का दान करने की सलाह दी जाती है। पुराणों में भी पितृ पक्ष के दौरान दान -पुण्य को महत्त्वपूर्ण बताया गया है। जानें श्राद्ध की पूरी अवधि में किन चीजों का दान सुख समृद्धि का कारक बन सकता है।

काले तिल का दान

ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में जो व्यक्ति काले तिलों का दान करता है उसकी सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। काले तिलों का दान करने से व्यक्ति को ग्रह और नक्षत्र से होने वाली परेशानियों से भी छुटकारा मिल जाता है।

वस्त्रों का दान

पितृ पक्ष में आप जिन्हें भी भोजन कराएं उन्हें भोजन के साथ वस्त्रों का दान भी जरूर करें। यदि आप ब्राह्मण को दान दे रहे हैं तो उन्हें वस्त्र में धोती, टोपी या गमछा जरूर दें।

चप्पलों का दान

पितृ पक्ष में गरीबों को जूते या चप्पलों का दान जरूर करना चाहिए इससे पितर प्रसन्न होते हैं और घर में सुख शांति और खुशहाली बनी रहती है।

घी का दान

ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में यदि गाय का घी दान में दिया जाता है तो उससे पारिवारिक संकट दूर होते हैं साथ ही पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

गुड़ का दान

श्राद्ध के दौरान पितरों को यदि गुड़ का दान किया जाता है तो इससे घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। गुड़ का दान करने से पितरों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है।

अन्न का दान

पितृ पक्ष में अन्न का दान करना सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे वंश में वृद्धि होती है और जीवन में खुशियां आती हैं।

नमक का दान

श्राद्ध पक्ष के दौरान नमक दान करने से नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है और यदि पितरों पर कोई कर्ज था तो उससे भी मुक्ति मिलती है।

सोने-चांदी का दान

पितृ पक्ष के दौरान सोने का दान करने से गुरु संबंधी सभी बाधाएं दूर होती हैं। वहीं चांदी को चन्द्रमा का कारक माना जाता है, इसलिए इस दौरान चांदी का दान करने से सभी रोगों से मुक्ति दिलाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article