अध्यात्म

Pitru Paksha 2025 Daan: पितृपक्ष में करें इन 4 चीजों का दान, पितृ दोष के मिलेगी मुक्ति

Pitru Paksha 2025 Daan: 7 सितंबर से पितृ पक्ष शुरू हो गए हैं, जिसमें पूर्वजों की शांति और आशीर्वाद के लिए दान का महत्व है। इस समय पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनकी प्रसन्नता के लिए दान-पुण्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यहां से जानें कि आपको पितृ पक्ष में क्या दान करना है।

Image

पितृ पक्ष के दान (pic credit: iStock)

Pitru Paksha 2025 Daan: पितृपक्ष में लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा और दान-पुण्य करते हैं। गरुड़ पुराण और अन्य शास्त्रों के अनुसार, पितरों के लिए वस्त्र का दान अत्यंत लाभकारी माना गया है। इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यहां से आप पितृ पक्ष के कुछ महत्वपूर्ण दान के बारे में जान सकते हैं।

काले तिल का दान

पितृपक्ष के दौरान काले तिल का दान जरूर करना चाहिए। अगर आप और किसी वस्तु का दान न कर पाएं तो यह एक चीज जरूर दान करें। इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आने वाली परेशानियों से पूर्वज हमारी रक्षा करते हैं।

छतरी का दान

मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पितरों के नाम से छतरी का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को कई बाधाओं और समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

नमक और गुड़

परिवार के बीच छोटी-छोटी बात लड़ाई-झगड़े होते हैं और आर्थिक तंगी से भी परेशान हैं तो पितृपक्ष के दौरान गुड़ और नमक का दान जरूर करें। इससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है और परिवार के बीच का माहौल खुशनुमा बनता है।

चांदी का दान

पितृपक्ष के दौरान चांदी का दान करना भी बहुत उत्तम माना गया है। आप अपनी क्षमता के अनुसार, चांदी का दान कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article