अध्यात्म

Pitru Paksha 2023 Upay : पितृ पक्ष के दौरान करें ये खास उपाय, पितृ दोष सें मिलेगी मुक्ति

Pitru Paksha 2023 Date: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान तर्पण पिंडदान और श्राद्ध कर्म करने से व्यक्ति को अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आने वाली कई प्रकार की समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। आइए जानते हैं पितृ पक्ष के दौरान किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Pitru Paksha 2023 Upay

Pitru Paksha 2023 Upay : कई बार कुंडली में पितृ दोष मौजूद होता है और इसके कारण जीवन में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में पितृ दोष को बहुत ही अशुभ और दुर्भाग्य का कारण माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष होता है उन्हें तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए लोग पितृ दोष को दूर करने के लिए ज्योतिषीय उपचार करा सकते हैं ताकि उनकी कुंडली से यह दोष दूर हो सके। पितृ पक्ष काल को पितृ दोष दूर करने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस वर्ष पितृ पक्ष 29 सितंबर 2023 से शुरू होकर 14 अक्टूबर को समाप्त होगा। अगर आपकी कुंडली में पितृ दोष है तो आपको इस दौरान इन उपायों को कर सकते हैं। आइए जानते हैं पित- पक्ष में किन उपायों को करें।

करें ये उपाय

  1. पितृ पक्ष में स्नान, दान को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में अगर आप इस समय किसी जानकार व्यक्ति से श्राद्ध कर्म या पिंडदान करवाते हैं तो आपको अपने पितरों का आशीर्वाद जरूर मिलेगा।
  2. इसके अलावा यदि आप अपने पूर्वजों की मृत्यु की तिथि जानते हैं और उसके अनुसार श्राद्ध या पिंडदान अनुष्ठान करते हैं तो यह बहुत फलदायी माना जाता है। यदि आपको अपने पूर्वजों की मृत्यु की तारीख नहीं पता या याद नहीं है, तो आप इसे आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन कर सकते हैं।
  3. इसके अलावा यदि संभव हो तो पितृ दोष से मुक्ति पाएं और फिर सोमवार का व्रत शुरू करें और भूखे और जरूरतमंदों को खाना खिलाएं।
  4. पितृ पक्ष के दौरान हर रात पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और नाग स्तोत्र, महामृत्युंजय मंत्र, रुद्र सूक्त या पितृ स्तोत्र, नवग्रह स्तोत्र का पाठ करें। इससे पितृ दोष की भी शांति होती है।
  5. पित पक्ष के समय में पशु पक्षियों को पानी पिलाना शुभ होता है।
  6. मंगलवार को किसी वृद्ध आश्रम में जाकर बुजुर्गों की देखभाल करें।
  7. पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करें और अपने पितरों के नाम पर हवन करें।
  8. पितृ पक्ष के दौरान वस्त्र, भोजन आदि का दान करें। गरीबों के लिए अपने सामर्थ्य के भीतर। इससे जल्द ही पितृ दोष दूर हो जाएगा।
  9. अपने घर की दक्षिणी दीवार पर परिवार के किसी मृत सदस्य की तस्वीर लगाएं और उस पर प्रतिदिन माला चढ़ाएम। इससे पितर प्रसन्न होते हैं और पितृदोष से मुक्ति मिलती है।
पितृ पक्ष के दौरान इन उपायों को करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और अपने परिवार वालों को आशीर्वाद देते हैं। इन उपायों को करने से पितृ दोष से भी आसानी से मुक्ति मिल जाती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article