आज का पंचांग, 17 अप्रैल 2021: आज करें माता दुर्गा के स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा, जानिए दिन के शुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2021, 05:40 AM IST

आज का पंचांग 17 अप्रैल 2021: चैत्र माह नवरात्र की पांचवें दिन मृगशिरा नक्षत्र है और इस दिन माता स्कंदमाता की पूजा होती है। पढ़िए 17 अप्रैल का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

आज का पंचांग, 17 अप्रैल 2021: आज करें माता दुर्गा के स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा, जानिए दिन के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 17 April 2021: आज चैत्र माह नवरात्र की पंचम तिथि है। आज शुक्ल पक्ष की पंचमी
है। आज माता दुर्गा के स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा होती है। मृगशिरा नक्षत्र है। भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा अवश्य करें। आज तिल व उडद का दान करें। आज काले वस्त्र के दान का बहुत महत्व है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज पीपल को जल दें। आज सुन्दरकाण्ड के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज शनिवार है। आज चन्द्रमा वृष में हैं।

प्रतिदिन प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 17 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 16 अप्रैल 2021
दिवस शनिवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष
तिथि पञ्चमी
सूर्योदय 05:58 am
सूर्यास्त 06:43 pm
नक्षत्र

मृगशिरा

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि वृष 01:10 pm तक फिर मिथुन
करण बव
योग शोभन

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से12:48 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:19 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:31 pm से 06:56 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए और ना ही कोई मंगल कार्य का आरंभ करना चाहिए।

End of Article