01 जून 2022 का पंचांग: गणेश जी की स्तुति के साथ करें मूंग का दान, जानें इस दिन के शुभ व अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2022, 01:41 PM IST

Aaj ka Panchang 01 June 2022: 01 जून को गणेश स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक रहेगा। इस दिन शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक जरूर करें।यहां पढ़ें बुधवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

01 जून 2022 का पंचांग: गणेश जी की स्तुति के साथ करें मूंग का दान, जानें इस दिन के शुभ व अशुभ मुहूर्त

01 June 2022 Ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। मृगशिरा नक्षत्र है। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार व्रत का पारण करें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हनुमान जी व गणेश जी की स्तुति करें। आज मूंग के दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 01 जून 2022 (Today Panchang)

दिनांक 01 जून 2022  
दिवस बुधवार
माह ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष    
तिथि द्वितीया 
सूर्योदय

05:25 am

सूर्यास्त 07:13 pm
नक्षत्र मृगशिरा
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि

मिथुन

करण

बालव

योग

शूल

अभिजीत मुहूर्त   नहीं है।
विजय मुहूर्त  02:27 pm से 03:19 pm तक  
गोधुली मुहूर्त  06:17 pm से 06:35 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article