अध्यात्म

16 October 2023 Panchang: आज के पंचांग से जानें नवरात्रि के दूसरे दिन का शुभ रंग, पूजा मुहूर्त और राहुकाल समय

16 October 2023 Panchang (Navratri Day 2): आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। ये शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन होता है। जानिए आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Aaj Ka Panchang 16 October 2023: जानें आज का पंचांग और राहुकाल समय

16 October 2023 Panchang (Navratri Day 2): पंचांग अनुसार आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 16 अक्टूबर 2023 को 12:32 AM से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर को 01:13 AM तक रहेगी। ऐसे में दूसरा नवरात्र 16 अक्टूबर को रखा जाएगा। बता दें नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है (Maa Brahmacharini Puja) और इनकी पूजा के लिए सफेद रंग शुभ माना जाता है (Navratri Day 2 Colour)। ऐसे में इस दिन मां ब्रह्मचारिणी को सफेद मिठाई का भोग जरूर लगाएं। अब जानिए आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय।

Navratri 2nd Day Colour 2023, Navratri Ke Dusre Din Ka Colour (नवरात्रि के दूसरे दिन का रंग- सफेद)

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। देवी के इस रूप को माता पार्वती का अविवाहित रूप माना जाता है। माता ब्रह्मचारिणी श्वेत वस्त्र में सुशोभित हैं। देवी का स्वरूप अत्यंत तेज़ और ज्योतिर्मय है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार माता अंबे के इस स्वरूप की पूजा सफेद रंग के कपड़े पहनकर करनी चाहिए।

Navratri Day 2 Puja Muhurat (नवरात्रि दूसरे दिन की पूजा का मुहूर्त)

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया को की जाती है और आज पूरे दिन ये तिथि रहने वाली है। ऐसे में आप सुबह और शाम विधि विधान माता की पूजा करें। आज का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:29 तक रहेगा। सुबह 07:48 से 09:14 तक राहुकाल रहेगा। ऐसे में इस समय मां ब्रह्मचारिणी की पूजा न करें तो बेहतर होगा।

Today Auspicious Time (आज के शुभ मुहूर्त)

ब्रह्म मुहूर्त 04:42 ए एम से 05:32 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:07 ए एम से 06:22 ए एम

अभिजित मुहूर्त 11:44 ए एम से 12:29 पी एम

विजय मुहूर्त 02:01 पी एम से 02:47 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 05:51 पी एम से 06:16 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 05:51 पी एम से 07:06 पी एम

अमृत काल 10:17 ए एम से 11:58 ए एम

निशिता मुहूर्त 11:42 पी एम से 12:32 ए एम, अक्टूबर 17

Today Rahukaal Time (आज का राहुकाल समय)

आज राहुकाल 07:48 से 09:14 तक रहेगा। यमगण्ड 10:40 ए एम से 12:07 पी एम, तो आडल योग 06:22 ए एम से 07:35 पी एम विडाल योग 07:35 पी एम से 06:23 ए एम, अक्टूबर 17 तक रहेगा। वहीं गुलिक काल 01:33 पी एम से 02:59 पी एम, दुर्मुहूर्त 12:29 पी एम से 01:15 पी एम तक रहने वाला है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article