अंक ज्योतिष, 20 सितंबर 2021 का अंकफल: दिन का भाग्यांक है 07, जानिए सोमवार का अपना शुभ अंक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2021, 08:01 PM IST

Ank rashifal, Today Numerology 20 September 2021: अंक ज्योतिष अनुसार सोमवार का दिन कैसा रहेगा? जिस तिथि को हुआ जन्म, वही होता है आपका जन्मांक।

अंक ज्योतिष, 20 सितंबर 2021 का अंकफल: दिन का भाग्यांक है 07, जानिए सोमवार का अपना शुभ अंक

आज का अंकफल, 20 सितंबर 2021: आज 20 सितम्बर 2021 है। 20 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा से सम्बद्ध बहुत ही शुभ व क्रिएटिव अंक है। यह आर्ट व फिल्म का कारक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। 02 का स्वामी चन्द्रमा है। 20-09-2021 का भाग्यांक 07 रहेगा। 07 का स्वामीग्रह केतु है। चन्द्रमा, मंगल, सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं।

अंक 02 के मित्र अंक 1,3 तथा 9 हैं। अंक 07 का स्वामी केतु धर्म, वाणी, प्रबंध की यज्ञान, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़िए अपना 20 सितंबर 2021 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक - 02
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व चन्द्रमा का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 03 व 07 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।


Ank rashifal today:  जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 07 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।


Ank rashifal today:  जन्मांक 03
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। जॉब में किसी नए पद के आरम्भ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।


Ank rashifal today:  जन्मांक 04
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यांक  07 है। व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में नामांक 02 व 07 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा।
स्वास्थ्य- श्वांश या कफ जनित रोग संभावित है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।


Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक07 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 02 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।


Ank rashifal today:  जन्मांक 06
शुभ अंक - 07
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 07 के स्वामी केतु का सहयोग रहेगा। शुक्र व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।


Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक - 06
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी केतु व भाग्यस्वामी भी केतु है। बिजनेस में केतु कोई बड़ी सफलता दे सकते हैं। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की तरफ जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नस के रोगी सावधानी बरतें।


Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक - 07
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी केतु है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा व केतु जॉब में उन्नति दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।


Ank rashifal today:  जन्मांक 09
शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को केतु,चन्द्रमा व मंगल नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी केतु व आज के अंक  स्वामी चन्द्रमा का सहयोग है। जॉब में चन्द्रमा  किसी नामांक 07 के उच्चाधिकारोयों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- चन्द्रमा श्वांश जनित विकार की सम्भावना दे सकता है।


End of Article