अध्यात्म

Numerology Today, 2 October 2022: नवरात्रि की सप्तमी पर क्या रहेगा आपका लकी नंबर, देखें रविवार का अंक राशिफल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 12:40 AM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 2 October 2022: 2 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है। देखें 2 अक्टूबर 2022 का दिन 1, 2, 3, 4, 5 6, 7, 8 और 9 अंकों के लिए कैसा रहेगा। यहां देखें अपना अंक राशिफल और आज का लकी नंबर।

Image

2 ankfal 2022

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 2 October 2022: आज 2 अक्टूबर 2022 है। 02 का अंक बहुत शुभ, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 02 का स्वामी चन्द्रमा है। चन्द्रमा आध्यात्मिकता देता है। आज 02-10-2022 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामीग्रह मंगल है। मंगल चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 09, तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01 अंक राशिफल

जॉब में थोड़ा संघर्ष लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। नामांक 09 का उच्चाधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है। स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र का दान करें।

शुभ अंक-03

जन्मांक 02 अंक राशिफल

व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 01 व 06 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है। स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

शुभ अंक-03

जन्मांक 03 अंक राशिफल

अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी मंगल जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है। स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

शुभ अंक-01

जन्मांक 04 अंक राशिफल

भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल व इस अंक का स्वामी राहु सपोर्टिंग हैं। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में शनि व मंगल के अंक 08 व 09 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए। तिल का दान करें।

शुभ अंक-08

जन्मांक 05 अंक राशिफल

व्यवसाय में नामांक 05 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।उड़द का दान करें।

शुभ अंक-04

जन्मांक 06 अंक राशिफल

आज व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 09 के स्वामी मङ्गल व 06 के स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य- बीपी व स्किन के मरीज सावधानी बरतें।

शुभ अंक-08

जन्मांक 07 अंक राशिफल

जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में साइनस के रोगी सावधानी बरतें।

शुभ अंक-04

जन्मांक 08 अंक राशिफल

आज का दिन जॉब में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी मंगल है। शनि व मित्र ग्रह बुध व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

शुभ अंक-06

जन्मांक 09 अंक राशिफल

मंगल इस अंक का व भाग्यस्वामी है। व्यवसाय में मंगल, शनि व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 02 व 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार दे सकता है। मसूर व गुड़ का दान करें।

शुभ अंक-03

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article