अध्यात्म

Horoscope Today, 02 october 2022: मेष से मीन तक किन जातकों पर रहेगी मां कालरात्रि की कृपा, देखें रविवार का राशिफल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 11:05 PM IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 02 october 2022: आज शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है। जानें मां कालरात्रि का आशीर्वाद मेष से मीन तक के जातकों में से किसे मिलेगा। देखें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन कैसा रहेगा।

Image

Horoscope Today, Aaj Ka Rashifal 02 October 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 02 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र है। सूर्य अभी कन्या व गुरु मीन में है। शनि मकर में वक्री हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व कुम्भ राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व तुला राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 02 October 2022 in Hindi

मेष राशिफल

आज खष्ठम सूर्य व नवम चन्द्रमा व द्वादश गुरु जॉब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

वृष राशिफल

आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। मूंग व तिल का दान करें। पीपल का पेड़ लगाएं।

मिथुन राशिफल

सूर्य चतुर्थ पॉलिटीक्स के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।मसूर का दान करें।

कर्क राशिफल

सूर्य इसी राशि से तृतीय, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज खष्ठम भाव में शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। आज शनि के द्रव्य नीले वस्त्र व उड़द का दान करें।

सिंह राशिफल

गुरु अष्टम व सूर्य इसी राशि से द्वितीय रहेंगे। इस राशि से पंचम गोचर कर रहा चन्द्रमा संतान के लिए शुभ है। चन्द्रमा व गुरु जांब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

कन्या राशिफल

सूर्य इसी राशि में रहकर धार्मिक कार्यों में लाभ देंगे। सप्तम गुरु जीवन साथी के लिए लाभकारी है। चन्द्रमा चतुर्थ भाव में है। शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है।

तुला राशिफल

सूर्य द्वादश तथा चन्द्रमा तृतीय भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बेल वृक्ष लगाएं।

वृश्चिक राशिफल

सूर्य एकादश भाव में रहकर भाग्य में प्रगति देंगे। चन्द्रमा द्वितीय तथा गुरु पंचम शिक्षा के लिए मंगलमय है। आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। सात अन्न का दान करें।

धनु राशिफल

आज चन्द्रमा इसी राशि में गोचररत है। इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

मकर राशिफल

शनि इसी राशि में वक्री व चन्द्रमा द्वादश भाव में गोचर करेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। पॉलिटीक्स में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है।

मकर राशिफल

सूर्य अष्टम व शनि इसी राशि से द्वादश में है। चन्द्रमा एकादश है। जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। आसमानी व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व तिल का दान करना श्रेयष्कर है।

मीन राशिफल

सूर्य इसी राशि से सप्तम व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। शिक्षा में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से दशम यानी कर्म भाव में है जो कि मंगलमय है। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब में लाभ के संकेत दे रहे हैं। जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article