अध्यात्म

Numerology Today, 04 October 2022: मां सिद्धिदात्री की कृपा से आज इन 3 तारीख में जन्मे लोगों की खुलेगी किस्मत, देखें अपना अंक राशिफल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 05:40 AM IST

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 04 October 2022: अंक राशिफल अनुसार नवरात्रि का आखिरी दिन 3 जन्म तारीख वाले लोगों के लिए काफी खास होने वाला है।

Image

Ank Rashifal 04 October 2022: अंक राशिफल 4 अक्टूबर 2022

Numerology Today (आज का अंक राशिफल) 04 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज 04 अक्टूबर 2022 है।04 का अंक बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। 04 का स्वामी राहु है। 04-10-2022 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। शुक्र ,शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05,06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 02 माता, धर्म, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01

सूर्य,चन्द्रमा व मित्र ग्रह गुरु का सपोर्ट है। जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 02 व जन्मांक 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

शुभ अंक- 03

जन्मांक 02

जाँब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 01

जन्मांक 03

गुरु ,चन्द्रमा व मङ्गल का सपोर्ट है। आज का दिन जाँब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। कफ संबंधित विकार से कष्ट हो सकता है।

शुभ अंक- 06

जन्मांक 04

शुक्र व राहु सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जाँब में अंक 02 व 09 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए तिल का दान करें।

शुभ अंक- 08

जन्मांक 05

व्यवसाय में भाग्यांक02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा व मित्र गुरु लाभ देंगे। जाँब में नामांक 03 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

शुभ अंक- 04

जन्मांक 06

आज जाँब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

शुभ अंक- 07

जन्मांक 07

आज का भाग्यस्वामी चन्द्रमा व इस अंक का स्वामी केतु है।व्यवसाय में गुरु व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जाँब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

शुभ अंक- 04

आज का भाग्यस्वामी चन्द्रमा है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राहु व चन्द्रमा कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। जाँब में अति व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।अन्न का दान करें।

शुभ अंक- 06

जन्मांक 09

मङ्गल,चन्द्रमा व गुरु सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी चन्द्रमा व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जाँब में नामांक 04 तथा 09 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। उड़द का दान करें। चन्द्रमा स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।

शुभ अंक- 03

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article