अध्यात्म

Numerology Prediction, 3 July 2023: अपनी जन्म तारीख से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन, क्या रहेगा लकी नंबर

Numerology Prediction 3 July 2023 By Date Of Birth: जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है उनके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार हैं। अपनी बर्थ डेट से जानिए आज का राशिफल।

Image

Numerology Prediction 3 July 2023 By Date Of Birth

Numerology Prediction 3 July 2023 By Date Of Birth: आज 03 जुलाई 2023 है। 03 का अंक गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का मूल अंक है। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 03-07-2023 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि बुध तथा शुक्र का मित्र है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01 (बर्थ डेट 1, 10, 19 और 28)

शुभ अंक- 02 व 03

जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 03 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। आज का भाग्य स्वामी शनि है। सूर्य व चन्द्रमा आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।

स्वास्थ्य- मंगल उदर रोग से परेशानी दे सकता है। मसूर का दान करें।

जन्मांक 02 (बर्थ डेट 2, 11, 20 और 29)

शुभ अंक- 03 व 01

जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा अंक व शनि भाग्यस्वामी है। भाग्यस्वामी शनि व सूर्य का प्रभाव रहेगा। जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 04 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03 (बर्थ डेट 3, 12, 21 और 30)

शुभ अंक- 02 व 09

जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व शनि भाग्य स्वामी है। गुरु व मित्र ग्रह मंगल जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व चन्द्रमा के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।

स्वास्थ्य- गुरु स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।

जन्मांक 04 (बर्थ डेट 4, 13, 22 और 31)

शुभ अंक- 06 व 08

जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05 (बर्थ डेट 5, 14 और 23)

शुभ अंक- 06 व 07

जॉब व व्यवसाय-भाग्यस्वामी शनि, आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। जॉब में अंक 06 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06 (बर्थ डेट 6, 15 और 24)

शुभ अंक- 05 व 07

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी शनि का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07 (बर्थ डेट 7, 16 और 25)

शुभ अंक- 04 व 06

जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।

स्वास्थ्य- बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08 (बर्थ डेट 8, 17 और 26)

शुभ अंक- 05 व 07

जॉब व व्यवसाय- आज के दिन अंक व भाग्य स्वामी शनि का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। शुक्र बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09 (बर्थ डेट 9, 18 और 27)

शुभ अंक- 01 व 03

जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शनि व इस अंक का स्वामी मंगल व उसका मित्र ग्रह सूर्य व्यवसाय में लाभ देगा। जॉब में नामांक 06 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।

स्वास्थ्य- स्किन रोग से कष्ट हो सकता है। मूंग का दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article