अध्यात्म

Today Rashifal 3 July 2023: मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी राशियों के भाग्य में आज क्या लिखा है, जानिए दैनिक राशिफल

Rashifal 3 July 2023 In Hindi: आज के राशिफल अनुसार गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2023) का दिन 5 राशियों के लिए काफी खास रहेगा। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, तुला समेत सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) यहां देखें।

Image

Aaj Ka Rashifal 3 July 2023 In Hindi

Rashifal 3 July 2023 In Hindi (Today Horoscope): आज चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र का चतुर्थ चरण है। सूर्य अभी मिथुन तथा गुरु मेष में है। शनि कुम्भ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज तुला व धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

Today Horoscope 3 July 2023 In Hindi

मेष राशिफल 3 जुलाई 2023

आज इस राशि से तृतीय सूर्य व इसी राशि में गोचर रत गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में पद परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

वृष राशिफल 3 जुलाई 2023

आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। अध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। तुलसी का पेड़ लगाएं। गाय को केला खिलाएं। उड़द का दान करें।

मिथुन राशिफल 3 जुलाई 2023

गुरु एकादश का होकर व्यवसाय के लिए शुभ है। आज के दिन इस राशि के सूर्य राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल हैं। जॉब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

कर्क राशिफल 3 जुलाई 2023

गुरु इसी राशि से दशम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज खष्ठम गोचर में स्वास्थ्य के लिए शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शिव उपासना करें। आज चन्द्रमा के द्रव्य चावल व शक्कर का दान करें।

सिंह राशिफल 3 जुलाई 2023

गुरु भाग्यभाव में रहेंगे। शुक्र व मंगल ज़मीन या मकान क्रय करने के लिए शुभ है। गुरु जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्य गुड़ का दान करें।

कन्या राशिफल 3 जुलाई 2023

शुक्र व बुध बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ देंगे। मंगल मार्केटिंग जॉब के लिए लाभकारी है। चन्द्रमा इसी भाव से चतुर्थ है। खष्ठम शनि स्वास्थ्य के लिए मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। कर्क राशि के राजनीतिज्ञों से लाभ हो सकता है।

तुला राशिफल 3 जुलाई 2023

गुरु व चन्द्रमा छात्रों के करियर में उन्नति के लिए शुभ फलदायक हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ा नवीन कार्य संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी शिव मंदिर में बेल का वृक्ष लगाएं।

वृश्चिक राशिफल 3 जुलाई 2023

चन्द्रमा द्वितीय व मेष के गुरु सफलता देंगे। चन्द्रमा व गुरु परिवार के लिए मंगलमय है। आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है। कन्या व तुला राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

धनु राशिफल 3 जुलाई 2023

गुरु पंचम व इसी राशि के चन्द्रमा संतान के लिए मंगलमय है। परिवार में संतान के विवाह को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मकर राशिफल 3 जुलाई 2023

द्वादश भाव का चन्द्रमा धार्मिक यात्रा के लिए मङ्गलमय हैं। आफिस में वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। गुरु का आशीर्वाद लें।

मकर राशिफल 3 जुलाई 2023

इस राशि के शनि व धनु के चन्द्रमा लाभ देंगे। गुरु इसी राशि से तृतीय भाव में है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे। उड़द का दान शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें व हनुमान बाहुक का पाठ करें।

मीन राशिफल 3 जुलाई 2023

धनु के चन्द्रमा तथा गुरु इसी राशि से द्वितीय शुभ हैं। जॉब में उन्नति होगी। शुक्र व बुध राजनीति के लिए शुभ है। व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article