अध्यात्म

Aaj Ka Ank Rashifal, 01 July 2023: नए माह का पहला दिन इन राशि जातकों के लिए रहेगा दमदार, देखें अपना अंकराशिफल

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jun 30, 2023, 06:30 PM IST

Numerology Horoscope Today (Aaj Ka AnkRashifal) 1 July 2023 in Hindi: ज्योतिष अनुसार यहां देखें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या काम करने से लाभ होगा और क्या काम करने से खास बचना आपके लिए आवश्यक हो सकता है। देखें नए माह का पहला दिन किन राशि जातकों के लिए दमदार रहने वाला है।

Image

अंकफल 1 July 2023

Numerology Horoscope Today (आज का अंकराशिफल) 1 July 2023: 01 का अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। अंक एक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 01-07-2023 का भाग्यांक 06 रहेगा। मङ्गल व सूर्य परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 06 के स्वामी शुक्र व मित्र अंक 05, 07 तथा 08 हैं।अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Numerology Horoscope Today

1 जन्मांक 01-शुभ अंक-02 व 03

जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 05 व 07 की हेल्प से प्रगति है। सूर्य व शुक्र आपको जाँब में सफलता दे सकता है।

स्वास्थ्य-हड्डी रोग से परेशानी हो सकती है। राहु के द्रव्यों उड़द इत्यादि का दान करें।

2 जन्मांक 02-शुभ अंक-03 व 09

जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा व शुक्र सपोर्टिंग हैं। जाँब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

3 जन्मांक 03- शुभ अंक-02 व 09

जाँब व व्यवसाय-गुरु व भाग्य स्वामी शुक्र जाँब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी शुक्र के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।

स्वास्थ्य-नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

4 जन्मांक 04-शुभ अंक-05 व 06

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 बैंकिंग, रियल स्टेट, मीडिया व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 के व्यक्तियों के पार्टनरशिप से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

5 जन्मांक 05-शुभ अंक-04 व 08

जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में नामांक 05 व 07 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

6 जन्मांक 06-शुभ अंक-04 व 07

जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्य अंक 06 है। आज व्यवसाय में शुक्र व शनि का सपोर्ट है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-हार्ट के मरीज सावधानी बरतें।

7 जन्मांक 07-शुभ अंक-06 व 08

जाँब व व्यवसाय-अंकस्वामी केतु व भाग्य स्वामी शुक्र है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जाँब में प्रगति है। अंक 06 व 07 नामांक के लोग हेल्पफुल रहेंगे।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में बीपी व शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

8 जन्मांक 08-शुभ अंक-04 व 07

जाँब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। शनि व बुध बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख में समस्या रह सकती है। उड़द व गुड़ का दान करें।

9 जन्मांक 09-शुभ अंक-01 व 02

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में मङ्गल व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 06 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहेगा। सप्त अन्न का दान करते रहें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article