Nora Fatehi Birthday: अंकशास्त्र अनुसार हर नंबर किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज हम बात करेंगे मूलांक 6 के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। इनका जीवन भोग विलास से सम्पन्न होता है। ये लोग काफी बन-ठनकर रहते हैं और हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। चलिए आपको बताते हैं मूलांक 6 वालों की खासियत।
मूलांक 6 वाले लोग देखने में सुंदर और प्रभावशाली होते हैं। खासकर इस मूलांक की स्त्रियां बहुत सुंदर होती हैं। इन्हें बुढ़ापा देर से आता है। ये कलाप्रेमी होती हैं और इनमें सौंदर्य के प्रति भी काफी आकर्षण होता है। ये सलीकेदार कपड़े पहनने की शौकिन होती हैं।
ये लोग दीर्घायु, स्वस्थ, बलवान और हंसमुख होते हैं। इनके अंदर दूसरों को सम्मोहित करने का खास गुण होता है। ये सांसारिक होते हुए भी हृदय से उदार होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है।
ये लोग मेहनती होते हैं। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। इन्हें हमेशा मनचाही नौकरी मिलती है। इतना ही नहीं प्यार, इश्क और मोहब्बत के मामले में भी ये लोग काफी धनी होते हैं। इनका प्यार खुद इनके पास चलकर आता है। ये काफी भरोसेमंद भी होते हैं।
