अध्यात्म

Navratri Saraswati Puja Mantra: नवरात्रि सरस्वती पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा अद्भुत लाभ

Saraswati Puja Mantra: नवरात्रि के की सप्तमी से नवरात्रि सरस्वती पूजा की शुरुआत होती है। इसे सरस्वती आवाहन के नाम से भी जाना जाता है। इस साल 21 अक्टूबर से इसकी शुरुआत हो गई। इसका समापन 22 अक्टूबर को होगा। ऐसे में आइए जानते हैं सरस्वती पूजा मंत्र। यहां देखें मंत्र।

Image

Sarswati Puja Mantra

Saraswati Puja Mantra:इस साल नवरात्रि सरस्वती पूजा 21-22 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। पूजा का पहला दिन सरस्वती आह्वान के रूप में मनाया जाता है जहां देवी का आह्वान किया जाता है। यह दिन दक्षिण भारत में बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस दिन मां सरस्वती को सफेद फूल चढ़ाए जाते हैं। इस दिन तिल और चावल और नारियल से तैयार प्रसाद सामग्री चढ़ाई जाती है। भक्त सफेद वस्त्र पहनकर देवी की पूजा करते हैं। चूंकि सरस्वती ज्ञान की देवी हैं, इसलिए माता-पिता बच्चों को सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए अपनी किताबें और नोटबुक लाने के लिए कहते हैं। सरस्वती पूजा के अंतिम दिन को सरस्वती विसर्जन कहा जाता है। आइए यहां देखतें हैं सरस्वती पूजा के मंत्र।

Saraswati Puja Mantra ( सरस्वती पूजा मंत्र)

सरस्वती मंत्र

सरस्वती महाभागे विद्ये कमललोचने । विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोस्तुते ॥

सरस्वती बीज मंत्र

ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः। 6- कंबुकंठी सुताम्रोष्ठी सर्वाभरणं भूषितां महासरस्वती देवी, जिह्वाग्रे सन्निविश्यताम्।।

सरस्वती गायत्री मंत्र

ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि। तन्नो देवी प्रचोदयात्‌।

प्रार्थना मंत्र

नमस्ते शारदे देवी, काश्मी‍रपुर वासिनीं, त्वामहं प्रार्थये नित्यं, विद्या दानं च देहि में,

कंबुकंठी सुताम्रोष्ठी सर्वाभरणं भूषितां महासरस्वती देवी, जिह्वाग्रे सन्निविश्यताम्।।

सरस्वती ध्यान मंत्र

या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।। या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता। सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा।। शुक्लां ब्रह्मविचारसारपरमांद्यां जगद्व्यापनीं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article