अध्यात्म

Navratri Saraswati Avahan 2023 Date: नवरात्रि सरस्वती आह्वान कब है, जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

Navratri Saraswati Avahan 2023 Date And Muhurat (नवरात्रि सरस्वती पूजा 2023): शारदीय नवरात्रि के अंतिम तीन दिन देवी सरस्वती की पूजा को समर्पित है। जिसे सरस्वती आह्वान नाम से भी जाना जाता है। हिंदू कैलेंडर अनुसार सरस्वती आह्वान का अनुष्ठान नवरात्रि के सातवें दिन पर किया जाता है। जानिए नवरात्रि 2023 में कब है सरसवती पूजा।

Image

Navratri Saraswati Avahan 2023 Date And Time

Navratri Saraswati Avahan 2023 Date And Muhurat: नवरात्रि सरस्वती पूजा का शुभारंभ इस बार 20 अक्टूबर से हो रहा है जिसकी समाप्ति 22 अक्टूबर को होगी। 20 अक्टूबर को सरस्वती आह्वान, 21 अक्टूबर को सरस्वती पूजा और 22 अक्टूबर को सरस्वती विसर्जन किया जाएगा। मुख्य रूप से ये पूजा भारत के दक्षिणी इलाकों में की जाती है। मान्यता है सरस्वती पूजा से ज्ञान में बढ़ोतरी होती है जिससे हर काम में सफलता मिलती है। जानिए सरस्वती पूजा की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व (Navratri Saraswati Puja 2023 Kab Hai)।

Navratri Saraswati Puja 2023 Date And Time (नवरात्रि सरस्वती पूजा 2023 तिथि व मुहूर्त)

सरस्वती पूजा अनुष्ठानतारीखदिननक्षत्रमुहूर्त
सरस्वती आह्वान20 अक्टूबर 2023शुक्रवारमूल नक्षत्र06:25 AM से 08:52 AM
सरस्वती पूजा21 अक्टूबर 2023शनिवारपूर्वाषाढ़ा06:25 AM से 08:17 AM
सरस्वती विसर्जन22 अक्टूबर 2023रविवारश्रवण नक्षत्र06:44 PM से 12:21 AM, अक्टूबर 23
सरस्वती बलिदान22 अक्टूबर 2023रविवारउत्तराषाढ़ा06:26 AM से 07:19 AM

सरस्वती आह्वान अनुष्ठान का महत्व

सरस्वती आह्वान का मतलब है ‘बुलावा देना’। इस पवित्र दिन भक्तों द्वारा सीखने और ज्ञान पाने के लिए ‘देवी सरस्वती’ का आह्वान किया जाता है। मानयता है देवी सरस्वती की पूजा करने से प्रचुर ज्ञान की प्राप्ति होती है। सरस्वती पूजा के दिन कइ जगह भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कई शैक्षणिक संस्थान में भी नवरात्रि के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजा की जाती है। क्योंकि यह दिन शिक्षा और सीखने के लिए अत्यधिक शुभ होता है। इस मौके पर भक्त सरस्वती मां की मूर्ति को पीले रंग के कपड़े पहनाते हैं। कहते हैं नवरात्रि के आखिरी तीन दिनों में देवी सरस्वती की श्रद्धा-भाव से पूजा करने से तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

सरस्वती माता का मंत्र

सरस्वती पूजा के दिन 'ओम ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः।' इस मंत्र का जाप जरूर करें। इससे आपके सारे काम बनने लगेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ahoi Ashtami 2026 Moon Rise Time Today (1 November): अहोई अष्टमी पर चांद कितने बजे निकेलगा, आज चांद कब निकलेगा; देश के विभिन्न शहरों में आज चांद कब दिखेगा

Ahoi Ashtami 2026 Moon Rise Time Today (1 November): अहोई अष्टमी पर चांद कितने बजे निकेलगा, आज चांद कब निकलेगा; देश के विभिन्न शहरों में आज चांद कब दिखेगा

Weekly Horoscope : महालाभ को रेडी हो जाएं इन 4 राशियों लोग, नवंबर का पहला हफ्ता आपके लिए रहेगा लकी

Weekly Horoscope : महालाभ को रेडी हो जाएं इन 4 राशियों लोग, नवंबर का पहला हफ्ता आपके लिए रहेगा लकी

अहोई अष्टमी पर न दिखें तारे तो व्रत का पारण कैसे करें, जानिए बिना तारों के अहोई अष्टमी व्रत पारण की विधि

अहोई अष्टमी पर न दिखें तारे तो व्रत का पारण कैसे करें, जानिए बिना तारों के अहोई अष्टमी व्रत पारण की विधि

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Rajasthan: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Rajasthan: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जानें जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में सितारों को अर्घ्य देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय

Ahoi Ashtami (1 Nov) Star Rise Time Today Uttarakhand: आज अहोई अष्टमी पर तारे कितने बजे निकलेंगे, जाने देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की और ऋषिकेश में सितारों को अर्घ देने का समय