Navratri Navami Kab Hai 2023: शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि 22 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 58 मिनट से 23 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार नवरात्रि नवमी 23 अक्टूबर दिन सोमवार को मनाई जाएगी। ये नवरात्रि पर्व का आखिरी दिन होता है और इस दिन अधिकतर लोग कन्या पूजन भी करते है। पंचांग अनुसार इस साल महानवमी पर रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग भी रहेगा। जानिए नवरात्रि नवमी का पूजा मुहूर्त।
नवरात्रि नवमी तिथि और मुहूर्त (Navratri Navami 2023 Date And Time)
नवरात्रि महा नवमी- 23 अक्टूबर 2023, सोमवार
नवमी तिथि प्रारम्भ - 22 अक्टूबर 2023 को 07:58 PM बजे
नवमी तिथि समाप्त - 23 अक्टूबर 2023 को 05:44 PM बजे
रवि योग- पूरे दिन
सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:27 AM से 05:14 PM
नवरात्रि नवमी का उपाय (Navratri Navami Upay)
नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा को फल, हलवा, चना, पूरी, खीर और नारियल का भोग जरूर लगाना चाहिए। साथ ही इस दिन हवन भी जरूर करना चाहिए। कहा जाता है इस छोटे से उपाय को करने से मां दुर्गा अवश्य प्रसन्न होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देती हैं।
नवरात्रि नवमी पूजा विधि (Navratri Navami Puja Vidhi)
इस दिन की पूजा करने के लिए जल्दी उठकर स्नान करें फिर साफ कपड़े पहनें। इसके बाद पूजा स्थल को गंगाजल से साफ कर लें। फिर भगवान गणेश की पूजा करें। मां को फल, फूल, भोग, मेवे आदि जरूर अर्पित करें। उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। साथ ही मां सिद्धिदात्री की व्रत कथा भी जरूर पढ़ें और अंत में माता की आरती करें। इस तरह से नवरात्रि के नौवें दिन की पूजा संपन्न करें।
