अध्यात्म

Kushmanda Devi Ki Aarti: शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की आरती, अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

Maa Kushmanda Ki Aarti (माता कूष्मांडा की आरती): नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा को समर्पित है। कहते हैं जब सृष्टि की रचना नहीं हुई थी तो हर तरफ अंधकार ही अंधकार था तब देवी के स्वरूप द्वारा ब्रह्मांड का जन्म हुआ। मां कूष्मांडा की पूजा से अच्छी सेहत की प्राप्ति होती है। यहां देखें मां कूष्मांडा की आरती।

Image

Maa Kushmanda Ki Aarti

Kushmanda Devi Ki Aarti (माता कूष्मांडा की आरती): आज शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि जो भक्त नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की विधि-विधान पूजा करता है उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहा है तो उन्हें या उनके लिए मां कुष्मांडा की पूजा जरूर करनी चाहिए। क्योंकि मां कूष्मांडा की पूजा से अच्छी सेहत की प्राप्ति होती है। यहां देखें मां कूष्मांडा की आरती।

मां कूष्मांडा की आरती (Maa Kushmanda Ki Aarti)

कूष्मांडा जय जग सुखदानी ।

मुझ पर दया करो महारानी ॥

पिगंला ज्वालामुखी निराली ।

शाकंबरी मां भोली भाली ॥

लाखों नाम निराले तेरे ।

भक्त कई मतवाले तेरे ॥

भीमा पर्वत पर है डेरा ।

स्वीकारो प्रणाम ये मेरा ॥

सबकी सुनती हो जगदंबे ।

सुख पहुंचती हो मां अंबे ॥

तेरे दर्शन का मैं प्यासा ।

पूर्ण कर दो मेरी आशा ॥

मां के मन में ममता भारी ।

क्यों ना सुनेगी अरज हमारी ॥

तेरे दर पर किया है डेरा ।

दूर करो माँ संकट मेरा ॥

मेरे कारज पूरे कर दो ।

मेरे तुम भंडारे भर दो ॥

तेरा दास तुझे ही ध्याए ।

भक्त तेरे दर शीश झुकाए ॥

मां कूष्मांडा को इस चीज का जरूर लगाएं भोग (Maa Kushmanda Bhog)

मां कूष्मांडा को मालपुआ बेहद प्रिय होता है। ऐसे में नवरात्रि के चौथे दिन की पूजा में मालपुआ का भोग अवश्य लगाएं। इस भोग को लगाने से माता प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों के कष्टों का निवारण कर देती हैं। कुष्मांडा का अर्थ होता है कुमढ़ा जिसे पेठा भी कहते हैं। मां कुष्मांडा की पूजा में कुमढ़े की बलि देने की भी मान्यता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article