Navratri Bhog List 2023: आज यानि 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इस दौरान माता के भक्त माता के नौ रूपों की विधिवत पूजा करते हैं। नवरात्रि उत्सव के दौरान नौ दिनों तक देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा और स्तुति की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों का विशेष महत्व होता है। नौ दिनों के व्रत में देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। नौ दिनों तक माता रानी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। हर मां के लिए इसकी रचना और प्रसाद अलग-अलग होता है। मां दुर्गा के भक्त इन नौ दिनों में मां दुर्गा को अपना पसंदीदा प्रसाद चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। आइए जानते हैं किस दिन देवी मां के सभी 9 स्वरूपों को कौन सा भोग लगाना शुभ फलदायी होगा।
इन चीजों का लगाएं भोग
मां शैलपुत्रीधार्मिक मान्यता है कि प्रतिपदा नवरात्रि के दिन मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री माता हिमालय राज की पुत्री हैं इसलिए उनका नाम शैल पुत्री पड़ा। शैलपुत्री का सफेद रंग बहुत पसंद है। इस कारण इस दिन माता को घी का भोग लगाना चाहिए।
मां ब्रह्मचारिणी
दूसरा दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा का दिन है। -नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी को चीनी और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस भोग से मां ब्रह्मचारिणी लंबी उम्र का वरदान देती हैं।
मां चंद्रघंटा
नवरात्रि उत्सव के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा करने की परंपरा है। इस दिन माका को दूध से बनी मिठाई और पकवानों का भोग लगाया जाता है। इससे धन, यश बढ़ता है।
मां कूष्मांडा
नवरात्रि के चौथे दिन देवी कुष्मांडा की पूजा की जाती है और देवी को मालपुआ का भोग लगाया जाता है। इससे देवी मां के अनुयायियों की बुद्धि का विकास होता है और उनका मनोबल बढ़ता है।
मां स्कंदमाता
पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है और उस दिन मां को केले का भोग लगाया जाता है। कहा जाता है कि माता को केला चढ़ाने से सभी रोग दूर हो जाते हैं।
मां कात्यायनी
नवरात्रि के छठे दिन, देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है और देवी कात्यायनी को प्रसाद के रूप में लौकी का हलवा, मीठा पान और शहद चढ़ाया जाता है।
मां कालरात्रि
सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन देवी कालरात्रि को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। मां कालात्री शत्रुओं का नाश करने वाली हैं।
मां महागौरी
सौभाग्य और समृद्धि के लिए नवरात्रि के आठवें दिन देवी महागौरी की पूजा की जाती है। माता महागौरी को नारियल का भोग बहुत प्रिय है इसलिए नवरात्रि के आठवें दिन नारियल का भोग लगाएं ।
मां सिद्धिदात्री
नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। इस दिन कन्या पूजन में हलवा, पूड़ी और खीर का भोग लगाया जाता है।
