अध्यात्म

Navratri 2023 Shubh Muhurat, Puja Vidhi: नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि यहां देखें

Navratri 2023 Start and End Date (नवरात्रि 2023 कब से शुरू है): नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है। पहला नवरात्रि के दिन कलश स्थापना (घटस्थापना) का मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। शारदीय नवरात्रि पर 14 अक्टूबर 2023 के सूर्य ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Image

Navratri 2023 Date: नवरात्रि कब से शुरू है, जानें कलश स्थापना का मुहूर्त

Navratri 2023 Kalash Sthapana Muhurat And Puja Vidhi: साल 2023 में शारदीय नवरात्रि पर्व 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक रहेगा। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। इस बार नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 15 अक्टूबर 2023 की सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। नवरात्रि प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 की रात 11 बजकर 24 मिनट से लग जाएगी जिसकी समाप्ति 15 अक्टूबर की देर रात 12 बजकर 32 मिनट पर होगी। जानिए शारदीय नवरात्रि 2023 की सभी तिथियां।

नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त (Navratri 2023 Kalash Sthapana Muhurat)

  • आश्विन नवरात्रि घटस्थापना 15 अक्टूबर 2023 रविवार को है।
  • नवरात्रि घटस्थापना शुभ मुहूर्त सुबह 11:44 से दोपहर 12:30 तक रहेगा।
  • प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर 2023 की रात 11:24 PM से शुरू होगी।
  • प्रतिपदा तिथि की समाप्ति 16 अक्टूबर 2023 को 12:32 AM पर होगी।
  • चित्रा नक्षत्र का प्रारम्भ 14 अक्टूबर 2023 को 04:24 PM पर होगा।
  • चित्रा नक्षत्र की समाप्ति 15 अक्टूबर 2023 को 06:13 PM पर होगी।
  • वैधृति योग का प्रारम्भ 14 अक्टूबर 2023 को 10:25 AM बजे होगा।
  • वैधृति योग की समाप्ति 15 अक्टूबर 2023 को 10:25 AM बजे होगी।

नवरात्रि 2023 तिथियां (Navratri 2023 Dates)

तारीख और वारनवरात्रि का दिननवरात्रि तिथिनवरात्रि अनुष्ठान
15 अक्टूबर 2023, रविवारनवरात्रि दिन 1प्रतिपदामां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
16 अक्टूबर 2023, सोमवारनवरात्रि दिन 2द्वितीयामां ब्रह्मचारिणी पूजा
17 अक्टूबर 2023, मंगलवारनवरात्रि दिन 3तृतीयामां चंद्रघंटा पूजा
18 अक्टूबर 2023, बुधवारनवरात्रि दिन 4चतुर्थीमां कुष्मांडा पूजा
19 अक्टूबर 2023, गुरुवारनवरात्रि दिन 5पंचमीमा स्कंदमाता पूजा
20 अक्टूबर 2023, शुक्रवारनवरात्रि दिन 6षष्ठीमां कात्यायनी पूजा
21 अक्टूबर 2023, शनिवारनवरात्रि दिन 7सप्तमीमां कालरात्रि पूजा
22 अक्टूबर 2023, रविवारनवरात्रि दिन 8अष्टमीमां महागौरी पूजा, दुर्गा महा अष्टमी पूजा
23 अक्टूबर 2023, सोमवारनवरात्रि दिन 9नवमीमां सिद्धिदात्री पूजा, दुर्गा महा नवमी पूजा
24 अक्टूबर 2023, मंगलवारनवरात्रि दिन 10दशमीनवरात्रि पारणा, दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी

नवरात्रि घटस्थापना सामग्री की लिस्ट (Navratri Kalash Sthapana Samagri)

लकड़ी की चौकी, चौकी पर बिछाने के लिए पीला या लाल कपड़ा, घट स्थापना के लिए कलश ढक्कन के साथ, जौ बोने के लिए मिट्टी का बर्तन, कलश के लिये आम के पत्ते, गंगाजल, रोली, सिन्दूर, सुपारी, कलावा, हल्दी की गांठ, जायफल, जौ, तिल, कलश के ऊपर रखने के लिए नारियल, पंचमेवा, मिश्री, सूखे मेवे, फल, मखाने, घी, माता के लिये वस्त्र, माता के लिए सुहाग का सामान, पूजन के लिए पान के पत्ते, पूजा के लिए फूल माला आदि।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article