अध्यात्म

Navratri 2023 Maa Kali Aarti: देखें अम्बे तू है जगदम्बे काली के ल‍िरिक्‍स ह‍िंदी में,नवरात्र के नौ दिन पढ़ें ये आरती

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 28, 2023, 10:02 AM IST

Navratri 2023 Maa Kali Aarti & Mantra Lyrics in Hindi (अंबे तू है जगदम्‍बे आरती): नवरात्रि का हर दिन खास है। इन नौ दिनों में माता के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। माता की शीघ्र ही आप पर कृपा बरसने लगे इसके लिए इन दिनों पूजा के समय मां की अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली आरती जरूर करें।

Image

Ambe Tu Hai Jagdambe Kali Aarti Lyrics In Hindi And English: अंबे तू है जगदम्बे काली आरती लिरिक्स हिंदी और अंग्रेजी में यहां देखें

Navratri 2023 Maa Kali Aarti & Mantra Lyrics in Hindi (अम्बे तू है जगदम्बे काली): मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का पावन त्योहार चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू हो गया है। अब 30 मार्च तक हर घर में मां के जयकारे गूंजेंगे। नवरात्रि पर्व हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना गया है। कहते हैं इन नौ दिन जो कोई भी मां की सच्चे मन से भक्ति करता है उनकी पूजा-अर्चना करता है उसकी सारी मुराद पूरी हो जाती हैं। कहते हैं नवरात्रि में की गई पूजा जरूरी सफल होती है। पौराणिक मान्यताओं अनुसार नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा स्वयं धरती पर पधारती हैं और अपने भक्तों का कल्याण करती हैं।

ऐसे में नवरात्रि के दिनों में जो भक्त व्रत रख विधि विधान माता की पूजा करता है उसके घर-परिवार में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। नवरात्रि में सुबह-शाम माता रानी की पूजा जरूर करनी चाहिए। साथ ही पूजा के समय इनके मंत्रों का जाप भी अवश्य करें। अंत में पूजा की समाप्ति करने से पहले उनकी आरती को करना बिल्कुल भी न भूलें। अब देखिए अंबे तू है जगदम्‍बे आरती।

अम्बे तू है जगदम्बे काली आरती ल‍िर‍िक्‍स ह‍िंदी में (Ambe Tu Hai Jagdambe Kali Aarti Hindi Lyrics)

अम्बे तू है जगदम्बे काली,

जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गायें भारती,

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ।

तेर भक्त जानो पर मैया भीड़ पड़ी है भारी,

दानव दल पर टूट पड़ो माँ कर के सिंह सवारी ।

सो सो सिंहों से है बलशाली,

है अष्‍ट भुजाओं वाली,

दुखिओं के दुखड़े हारती ।

अम्बे तू है जगदम्बे काली,

जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गायें भारती,

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ।

माँ बेटे की है इस जग में बड़ा ही निर्मल नाता,

पूत कपूत सुने है पर ना माता सुनी कुमाता ।

सबपे करुना बरसाने वाली,

अमृत बरसाने वाली,

दुखिओं के दुखड़े निवारती ।

अम्बे तू है जगदम्बे काली,

जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गायें भारती,

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ।

नहीं मांगते धन और दौलत ना चांदी ना सोना,

हम तो मांगे माँ तेरे मन में एक छोटा सा कोना ।

सब की बिगड़ी बनाने वाली,

लाज बचाने वाली,

सतिओं के सत को सवारती ।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ।

अम्बे तू है जगदम्बे काली,

जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गायें भारती,

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ।

चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली। वरद हस्त सर पर रख दो माँ संकट हरने वाली॥

मैया भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली, भक्तों के कारज तू ही सारती।

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती, हम सब उतारे तेरी आरती॥

अम्बे तू है जगदम्बे काली,

जय दुर्गे खप्पर वाली,

तेरे ही गुण गायें भारती,

ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती ।

Ambe Tu Hai Jagdambe Kali Aarti Lyrics In English

Ambe Tu Hai Jagdambe Kali

Jai Durge Khappar Wali

Tere Hi Gun Gaaye Bharati

O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

Tere Jagat Ke Bhakt Janan Par Bhid Padi Hai Bhari Maa

Daanav Dal Par Toot Pado Maa Karke Singh Sawari

So So Singho Se Tu Bal Shali

Asth Bhujao Wali, Dushton Ko Pal Mein Sangharti

O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

Ambe Tu Hai Jagdambe Kali

Jai Durge Khappar Wali

Tere Hi Gun Gaaye Bharati

O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

Maa Bete Ka Hai Ish Jag Mein Bada Hi Nirmal Nata

Poot Kaput Sune Hai Par Na Mata Suni Kumata

Sab Par Karuna Darshaney Wali, Amrut Barsaney Wali

Dukhiyon Ke Dukhdae Nivarti

O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

Ambe Tu Hai Jagdambe Kali

Jai Durge Khappar Wali

Tere Hi Gun Gaaye Bharati

O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

Nahi Maangtey Dhan Aur Daulat Na Chaandi Na Sona Maa

Hum To Maangey Maa Tere Man Mein Ek Chota Sa Kona

Sab Ki Bigdi Banane Wali, Laaj Bachane Wali

Satiyo Ke Sat Ko Sanvarti

O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

Ambe Tu Hai Jagdambe Kali

Jai Durge Khappar Wali

Tere Hi Gun Gaaye Bharati

O Maiya, Hum Sab Utarey Teri Aarti

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article