Nageshwar Jyotirlinga Darshan And Aarti Timing: श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात के द्वारका धाम से 17 किलोमीटर की बाहरी क्षेत्र में स्थित है। ये ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंग में से पांचवां ज्योतिर्लिंग माना जाता है। इस मंदिर के दर्शन करने से नाग दोष से मुक्ति मिल जाती है। इस मंदिर में भगवान शिव के नागेश्वर रूप की पूजा की जाती है। इस मंदिर के दर्शन करने से भक्तों को सारे रोगों से मुक्ति मिल जाती है। इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ की मूर्ति करीब 80 फीट ऊंची और 25 फीट चौड़ी है। सावन के महीने में इस मंदिर में भक्तों की भीड़ एकत्रित होती है। आइए जानते हैं इस मंदिर के दर्शन और आरती के टाइमिंग के बारे में।
Nageshwar Jyotirlinga Darshan Timing (नागेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन टाइमिंग)
नागेश्वर मंदिर के खुलने का समय सुबह 6 बजे से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक दर्शन के लिए खुला रहता है। फिर से मंदिर शाम को 5 बजे खुलता है और रात 9 बजकर 30 मिनट तक खुलता है। उसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं।Nageshwar Jyotirlinga Aarti Timing (नागेश्वर ज्योतिर्लिंग आरती टाइमिंग)
- मंगल आरती- सुबह 5 बजे से 5 बजकर 30 मिनट
- महाभोग आरती- 12 से 12:30 तक
- मध्या स्नान- 4 से 04:30 तक
- शयन आरती - रात 08:30 to 09:00
