Omkareshwar Jyotirlinga Darshan And Aarti Timing: ओमकारेश्वर मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी के पास बसा हुआ ज्योतिर्लिंग है। यहा एक मात्र ज्योतिर्लिंग है जो नदी के उत्तर में स्थित है। इस मंदिर में भगवान शिव जी के ममलेश्वर व अमलेश्वर दोनों रूपों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन ममलेश्वर व अमलेश्वर दोनों के दर्शन से ही पूरे होते हैं। सावन के महीने में इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से लाखों की संख्या में भक्त आते हैं। ये ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंग में से चौथा ज्योतिर्लिंग है। ये मंदिर वास्तु कला का अद्भुत उदाहरण पेश करता है। पांच मंजिल इमारत वाली इस मंदिर में सबसे पहले ओंकारेश्वर देव, फिर श्री महाकलेश्वर, श्री सिद्धनाथ, श्री गुप्तेश्वर और अंत में ध्वजाधारी देवता की मूर्ति विराजमान हैं। इस मंदिर का द्वीप ओम की आकार में नजर आता है। आइए जानते हैं इस मंदिर के दर्शन और आरती का समय क्या होता है।
Omkareshwar Jyotirlinga Darshan Time (ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग कब से कब तक खुला रहता है)
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन भक्तों के लिए सुबह 5:00 बजे से अपराह्न 3:50 बजे तक खुला रहता है। उसके बाद शाम के समय में 4:15 बजे से रात 9:30 बजे तक खुला रहता है। इसके बाद शयन आरती के साथ ही मंदिर के पट भक्तों के दर्शन के लिए बंद हो जाते हैं।Omkareshwar Jyotirlinga Aarti Timing (ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग आरती का समय)
| मंगल आरती | सुबह 5:00 बजे |
| रुद्र अभिषेक | दोपहर 12:00 बजे |
| संध्या आरती | शाम 6 बजे |
| शयन आरती | रात 9:00 बजे |
Omkareshwar Jyotirlinga Aarti And Darshan Booking (ओंकारेश्वर आरती और दर्शन बुकिंग )
इस मंदिर में लाखों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते हैं। इस कारण पहले से ही इस मंदिर के दर्शन और आरती के लिए बुकिंग करने की व्यवस्था भी है। ये बुकिंग आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं। आप इस लिंक पर जाकर ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन और आरती की बुकिंग कर सकते हैं। (https://shriomkareshwar.org/)ओंकारेश्वर आरती समय (Omkareshwar Aarti Timing)
मंगल आरती: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में मंगल आरती का समय सुबह 5:00 बजे के आसपास होता है। ये आरती आध्यात्मिक शांति के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है। ये आरती धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।रुद्र अभिषेक: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में शिव जी की रुद्र अभिषेक का समय दोपहर के 12 बजे का रहता है। ये पूजा शिव जी को विशेष सम्मान देने के लिए की जाती है।
संध्या आरती: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में संध्या आरती का समय शाम के 6 बजे के आसपास होता है। इस समय में सारे भक्त मंदिर में इकत्रित होकर शिव की भक्ति करते हैं और प्रार्थना करते हैं।
शयन आरती: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में शयन आरती का समय रात 9:00 बजे के आसपास होती है। यह आरती भगवान शिव को सुलाने के लिए की जाती है। इसके बाद शिव जी को विश्राम करने के लिए पट बंद कर दिया जाता है।
