अध्यात्म

मुकेश अंबानी, रतन टाटा और गौतम अडानी जिन राशियों के हैं जातक, उन राशि वालों की अगस्त में लगेगी लॉटरी

August 2023 Lucky Zodiac Signs: अगस्त का महीना चल रहा है। ये महीना जिन तीन राशियों के लिए खास रहने वाला है उन राशियों के जातक भारत के तीन बड़े उद्योगपति हैं। तो जानिए अगस्त की इन लकी राशियों के बारे में।

Image

August 2023 Lucky Zodiac Signs Horoscope In Hindi

August 2023 Lucky Zodiac Sign: अगस्त महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर दिखाई देगा। कुछ राशि के लोग ग्रहों में होने वाले परिवर्तनों से खूब लाभ कमाएंगे तो कुछ राशि वालों के लिए ये समय कष्टदायी साबित होगा। यहां हम बात करने जा रहे हैं अगस्त महीने की 3 लकी राशियों के बारे में जिनके जातक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani), गौतम अडानी (Gautam Adani) और रतन टाटा (Ratan Tata) भी हैं। ज्योतिष अनुसार इन राशि वाले लोग अगस्त में खूब पैसा कमाएंगे।

तुला राशि (Libra August Horoscope 2023)

तुला राशि वालों के लिए अगस्त महीना बहुत खास रहेगा। भारत के बड़े उद्योगपति रतन टाटा इस राशि के जातक हैं। इस राशि के लोगों पर पूरे महीने माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए गोल्डन समय रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius August Horoscope 2023)

धनु राशि वाले लोग अगस्त में खूब पैसा कमाएंगे। मुकेश अंबानी भी धनु राशि के जातक हैं। ज्योतिष अनुसार ये महीना इस राशि वालों के लिए कई सुनहरे अवसर लेकर आएगा। हर कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। एक से अधिक माध्यमों से पैसा कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। निवेश के लिए ये महीना काफी अच्छा रहेगा। दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius August Horoscope 2023)

कुंभ राशि के लोगों के लिए भी अगस्त महीना शुभ रहेगा। गौतम अडानी इस राशि के जातक हैं। ज्योतिष जानकारों अनुसार कुंभ जातक अगस्त में जमकर पैसा कमा सकते हैं। इतना ही नहीं ये लोग पैसों की बचत कर पाने में भी सफल रहेंगे। धन-धान्य में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। बिजनेस वालों के लिए ये गोल्डन पीरियड है। अटके हुए काम भी इस अवधि में पूरे होंगे। पुराने किसी निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने के भी प्रबल आसार हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article