अध्यात्म

Mother’s Day 2026 Gifts : मदर डे पर मां की राशि के अनुसार दें ये खास तोहफे, घर में आएगा सौभाग्य

Mother’s Day 2026 Gifts : आज 10 मई 2026 मदर डे के दिन आप अगर अपनी मां को उनकी राशि के अनुसार गिफ्ट देते हैं तो यह उनके और आपके लिए शुभ रहेगा।

Image

मां को राशि के अनुसार क्या गिफ्ट्स दें

Mother’s Day 2026 Gifts : हिंदू धर्म में मां को देवी लक्ष्मी और अन्नपूर्णा का स्वरूप माना गया है। माना जाता है कि जिस घर में मां खुश रहती हैं, वहां सुख-शांति और बरकत हमेशा बनी रहती है। मां की दुआएं जीवन की सबसे बड़ी ताकत मानी जाती हैं। ऐसे में मदर्स डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि मां के प्रति प्यार, सम्मान और कृतज्ञता जताने का खास मौका होता है।

इस साल 10 मई 2026 को मदर्स डे मनाया जा रहा है। अगर इस दिन मां को उनकी राशि के अनुसार कोई खास गिफ्ट दिया जाए, तो इससे न सिर्फ उन्हें खुशी मिलती है, बल्कि घर में पॉजिटिव एनर्जी और सौभाग्य भी बढ़ता है। ज्योतिष के अनुसार हर राशि की पसंद, स्वभाव और ऊर्जा अलग होती है। इस कारण राशि के हिसाब से चुना गया गिफ्ट ज्यादा शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि मदर्स डे पर मां की राशि के अनुसार उन्हें क्या गिफ्ट देना शुभ रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि की मां काफी एनर्जेटिक और एक्टिव नेचर की होती हैं। इन्हें लाल रंग और स्टाइलिश चीजें पसंद आती हैं। आप उन्हें रेड कलर की साड़ी, हैंडबैग, फिटनेस गैजेट या सुंदर गुलाबों का बुके गिफ्ट कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि की मां को आराम और लग्जरी पसंद होती है। इन्हें सुंदर ज्वेलरी, परफ्यूम या होम डेकोर की चीजें काफी पसंद आ सकती हैं। चांदी से जुड़ा कोई गिफ्ट देना भी शुभ माना जाएगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि की मां काफी बातूनी और स्मार्ट सोच वाली होती हैं। इन्हें किताबें, इंडोर प्लांट, स्मार्टफोन एक्सेसरीज या कोई क्रिएटिव गिफ्ट देना अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि का संबंध सीधे चंद्रमा और मां से माना जाता है। इस राशि की मां काफी इमोशनल और केयरिंग होती हैं। इन्हें फैमिली फोटो फ्रेम, सफेद रंग के कपड़े या मोती से जुड़ी चीजें गिफ्ट कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि की मां को रॉयल और आकर्षक चीजें पसंद आती हैं। आप उन्हें गोल्डन शेड की साड़ी, स्टाइलिश वॉच या कॉपर डेकोरेशन आइटम गिफ्ट कर सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि की मां को सिंपल लेकिन उपयोगी चीजें पसंद आती हैं। डायरी, हेल्थ गैजेट, धार्मिक किताबें या मेडिसिनल प्लांट उनके लिए अच्छा गिफ्ट हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि की मां को सुंदर और खुशबूदार चीजें काफी पसंद आती हैं। आप उन्हें परफ्यूम, स्किन केयर किट, सिल्क साड़ी या कोई स्टाइलिश एक्सेसरी गिफ्ट कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की मां काफी इमोशनल लेकिन मजबूत व्यक्तित्व वाली होती हैं। इन्हें लाल रंग की मिठाई, तांबे की चीज या कोई भावनात्मक गिफ्ट देना शुभ रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि की मां धार्मिक और पॉजिटिव सोच वाली होती हैं। इन्हें धार्मिक पुस्तकें, पीले रंग के कपड़े, केसर या तीर्थ यात्रा से जुड़ी कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि की मां जिम्मेदार और अनुशासन पसंद होती हैं। इन्हें पुरानी यादों वाला फोटो फ्रेम, कीमती धातु की चीज या कोई आराम देने वाला गैजेट गिफ्ट करना अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि की मां मॉडर्न और टेक्नोलॉजी पसंद करने वाली हो सकती हैं। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, ब्लू कलर की ड्रेस या स्मार्ट डिवाइस उन्हें पसंद आ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि की मां काफी धार्मिक और भावुक स्वभाव की होती हैं। इन्हें चंदन की माला, धार्मिक ग्रंथ, पीले कपड़े या मंदिर दर्शन का प्लान गिफ्ट कर सकते हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article