अध्यात्म

Moonrise Today Timing 16 June 2026: आज चांद कब निकलेगा, क्या आज चांद दिखाई देगा, देखें हनुमान जी की पूजा का शुभ मुहूर्त

Moonrise Today Timing 16 June 2026: आज चांद कब निकलेगा और हनुमान जी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानें दिल्ली-NCR समेत देश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय और सूर्यास्त का समय, साथ ही मंगलवार की पूजा से जुड़ी जरूरी जानकारी।

Image

आज चांद कितने बजे निकलेगा 16 जून 2026

Moonrise Today Timing 16 June 2026: मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। देशभर में लाखों भक्त आज बजरंगबली की पूजा करेंगे, हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे और मंदिरों में दर्शन के लिए जाएंगे। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल भी रहता है कि आज चांद कब निकलेगा और हनुमान जी की पूजा का शुभ समय क्या रहेगा। अगर आप भी आज पूजा-पाठ की तैयारी कर रहे हैं, तो यहां जानिए 16 जून 2026 के चंद्रोदय समय और पूजा से जुड़ी जरूरी जानकारी।

आज 16 जून को चांद कब निकलेगा

पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो रोत 9 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। लेकिन अब अमावस्या के बाद चंद्रमा का नया चरण शुरू हो चुका है। इसी वजह से आज का चांद बहुत पतला और हल्का दिखाई दे सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में आज चंद्रोदय सुबह लगभग 5:37 बजे हुआ है। हालांकि शाम के समय सूर्यास्त के बाद पश्चिम दिशा में पतला चंद्रमा कुछ देर के लिए दिखाई दे सकता है। साफ मौसम होने पर चांद को देखना अपेक्षाकृत आसान रहेगा। चंद्रोदय का समय शहर के अनुसार कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है।

आज 16 जून 2026 को देश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय

शहर चंद्रोदय का समय (Moonrise Today Timing)
दिल्ली (NCR)5:37 AM (सुबह निकल चुका है)
मुंबई6:00 AM (सुबह निकल चुका है)
कोलकाता4:51 AM (सुबह निकल चुका है)
चेन्नई5:40 AM (सुबह निकल चुका है)
बेंगलुरु5:48 AM (सुबह निकल चुका है)
हैदराबाद5:44 AM (सुबह निकल चुका है)
अहमदाबाद5:57 AM (सुबह निकल चुका है)
जयपुर5:42 AM (सुबह निकल चुका है)
लखनऊ5:18 AM (सुबह निकल चुका है)
पटना5:02 AM (सुबह निकल चुका है)
भोपाल5:35 AM (सुबह निकल चुका है)
चंडीगढ़5:33 AM (सुबह निकल चुका है)
पुणे5:56 AM (सुबह निकल चुका है)
सूरत5:58 AM (सुबह निकल चुका है)
वाराणसी5:10 AM (सुबह निकल चुका है)

(नोट: समय स्थानीय खगोलीय गणनाओं पर आधारित हैं और शहर के अलग-अलग हिस्सों में कुछ मिनट का अंतर संभव है।)

आज हनुमान जी की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

मंगलवार को सुबह स्नान के बाद हनुमान जी की पूजा करना विशेष शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्योदय के बाद का समय पूजा, हनुमान चालीसा पाठ और बजरंग बाण के लिए अच्छा माना जाता है।

अगर सुबह पूजा नहीं कर पा रहे हैं, तो शाम के समय भी हनुमान जी की आराधना की जा सकती है। भक्त इस दिन सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और गुड़-चना अर्पित करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article