Monthly Horoscope January 2023 (मासिक राशिफल जनवरी 2023): साल का पहला महीना जनवरी काफी खास होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने में कर्मफल दाता शनि देव अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। 17 जनवरी 2023 को शनि देव अपनी सबसे प्रिय राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। जहां ये पूरे सवा दो साल तक विराजमान रहेंगे। इसके अलावा सूर्य, मंगल और शुक्र का राशि गोचर भी इस महीने होगा। जानिए ग्रह-गोचरों के हिसाब से कैसा रहेगा नये साल का पहला महीना जनवरी आपके लिए।
January 2023 Horoscope: जनवरी 2023 राशिफल
जनवरी 2023 राशिफल (January Horoscope 2023 In Hindi)
मेष- जीवन में जाँब व व्यवसाय के प्रति सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। मंगलवार को गुड़ का दान करें। धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
वृष- व्यवसाय में आपकी स्थिति अब बहुत ही बेहतर होगी। आप व्यवसाय बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करें। नीला रंग शुभ है।
मिथुन- स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें। बुध व्यवसाय के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा। नीला रंग शुभ है। गुरुवार को अन्न दान करते रहें। गाय को पालक खिलाएं। जाँब में प्रगति से खुश रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें।
कर्क- राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। यह माह धन की प्राप्ति का समय है।मकान क्रय कर सकते हैं।मित्र आपकी मदद करेंगे। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शनिवार को कम्बल का दान करें।
सिंह- जाँब में सफलता का समय व नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। सफेद रंग शुभ है। भगवान सूर्य की उपासना करते रहें। रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
कन्या- इस माह आप कई रुके कार्य पूर्ण कर लेंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को प्रतिदिन पालक खिलाएं। यह परिवर्तन व्यवसाय के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है।
तुला- यह माह व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का है। सूर्य व शुक्र 15 जनवरी के बाद आपकी रुकी योजनाओं को शुरू करेंगे। लाल रंग शुभ है। अन्न दान देने से पुण्य की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही बेहतर समय रहेगा।
वृश्चिक- गृह निर्माण सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन का व्यय होगा। जाँब में नवीन उत्तरदायित्व के मार्ग बनेंगे। आर्थिक सुख में भी सफलता है। लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को हनुमानबाहुक का पाठ करें। संतान को सफलता मिलेगी।
धनु- यह माह बहुत ही शुभ है।गृह निर्माण में किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। स्वास्थ्य सुख में सफलता मिलेगी। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।
मकर- व्यवसाय सम्बन्धित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अब सफलता दिख रहा है। शनि श्वांस रोग के प्रति भी एलर्ट कर रहा है। हरा रंग शुभ है। शनि के बीज मंत्र का जप करते रहें।
कुम्भ-15 जनवरी के बाद व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। सफेद रंग शुभ है।माता का आशीर्वाद लेने से चंद्रमा अनुकूल होते हैं। जाँब में प्रोमोशन के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मीन- व्यवसाय में सफल रहेंगे। जाँब में थोड़ा संघर्ष देगा। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। 15 जनवरी के बाद का समय बेहतर है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड पाठ करें। गुरु इसी राशि में रहकर छात्रों को लाभ देंगे।
Yearly Rashifal 2023: मेष राशिफल 2023 | वृषभ राशिफल 2023 | मिथुन राशिफल 2023 | कर्क राशिफल 2023 | सिंह राशिफल 2023 | कन्या राशिफल 2023 | तुला राशिफल 2023 | वृश्चिक राशिफल 2023 | धनु राशिफल 2023 | मकर राशिफल 2023 | कुंभ राशिफल 2023 | मीन राशिफल 2023
