Mohini Ekadashi 2024 Date: एकादशी की तिथि हर महीने में दो बार आती है। एक एकादशी तिथि कृष्ण पक्ष की होती है दूसरी शुक्ल पक्ष की होती है। हर एकादशी के व्रत का अपना एक खास महत्व होता है। एकादशी व्रत के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा पूरे विधि- विधान से करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। एकादशी का व्रत रखने से सभी प्रकार के पापों से भी मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए जानें इस बार कब है वैशाख मास की मोहिनी एकादशी का व्रत और इसका महत्व।
Mohini Ekadashi 2024 Date (मोहिनी एकादशी व्रत डेट 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल मोहिनी एकादशी का व्रत वैशाख मास की शुक्ल एकादशी के दिन रखा जाता है। इस साल एकादशी तिथि का आंरभ 18 मई को सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर होगा और इसका समापन 19 मई को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत 19 मई 2024 को रविवार के दिन रखा जाएगा।Mohini Ekadashi 2024 Shubh Muhurat (मोहिनी एकादशी शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत 19 मई को रखा जाएगा। इस दिन सुबह 7 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहने वाला है। इसी के साथ 20 मई को सुबह 5 बजकर 28 मिनट से सुबर 8 बजकर 12 मिनट के बीच में इस व्रत का पारण कर सकते हैं।Mohini Ekadashi Puja Vidhi (मोहिनी एकादशी पूजा विधि)
- मोहिनी एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
- उसके बाद मंदिर को साफ करके चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं
- फिर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें।
- उसके बाद पूजा में अक्षत, चंदन, पीले फूल और तुलसी दल अर्पित करें।
- पूजा के बाद कथा का पाठ करें और मंत्रों का जाप करें।
- अंत में आरती करें और भोग लगाकर सब में प्रसाद वितरित करें।
