Mesh Rashi Rashifal October 2023 (Aries October Horoscope 2023) Mesh Rashi 2023 October Rashifal Kaisa Rahega in Hindi: मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। इस राशि के जातक अत्यंत विद्वान तथा आत्मबल के धनी होते हैं। मंगल ज़मीन, धैर्य, सम्पत्ति, विद्या तथा आत्मबल प्रदान करता है। कर्क, सिंह,मीन तथा धनु राशियां इसकी मित्र राशियां हैं। इस राशि के लोग प्रशासन की उच्च सेवा में होते हैं। इस राशि के लोग शिक्षा में बहुत बड़े पदों को सुशोभित करते हैं। पॉलिटिक्स और पॉलिटिक्स की ऊंचाइयों को प्राप्त करते हैं। बहुत अच्छे डाक्टर तथा वकील होते हैं। इस राशि का शुभ रत्न है मूंगा। इस राशि के जातक सेना के अधिकारी या प्रशासन में बड़े पदों पर विराजमान होते हैं। जानिए मेष राशि वालों के लिए अक्टूबर महीना कैसा रहेगा।
Aries Horoscope October 2023: मेष राशि अक्टूबर राशिफल 2023
मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल अक्टूबर 2023
आपकी हेल्थ विगत महीनों की तुलना में बेहतर रहेगी। हड़्डी तथा स्किन संबंधी रोगों सहित श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। 14 से 20 अक्टूबर तक का समय बहुत बेहतर नहीं है । जो लोग शुगर के मरीज हैं वो इस बीच ध्यान देंगे।
मेष राशि करियर राशिफल अक्टूबर 2023
आईटी तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोगों के लिए यह माह अत्यंत श्रेयष्कर होगा। 17 अक्टूबर के बाद जॉब में उन्नति होगी। यह समय बहुत बेहतर है। जॉब चेंज या पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। निष्कर्षतः यह माह आपके कैरियर के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। विदेश जाने का संयोग बनेगा। 09 अक्टूबर के बाद प्रमोशन के भी चांस बन सकते हैं।
मेष राशि लव राशिफल अक्टूबर 2023
तक लव लाइफ में थोड़ी दिक्कत रहेगी। 09 अक्टूबर के बाद यही प्रेम प्रसंग माधुर्यता से भरा रहेगा। कुछ लोगों के दाम्पत्य जीवन में 06 तक का समय थोड़ा तनाव रहेगा फिर सब ठीक हो जाएगा। फिर भी लव लाइफ अपनी सफलता तक इस माह पहुंचेगी। प्रेम, विवाह में परिणीत हो सकता है।
मेष राशि आर्थिक राशिफल अक्टूबर 2023
आर्थिक दृष्टि से यह माह बहुत बेहतर रहेगा। यह माह 15 अक्टूबर के बाद बहुत धन देगा। पूरे माह आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने के संयोग बनेंगे। यह समय शेयर क्रय करने का है। स्वर्ण खरीदेंगे।
मेष राशि अक्टूबर 2023 शुभ समय
09 से 15 अक्टूबर तक फिर 21 के बाद का समय शानदार है। 15 अक्टूबर के बाद आर्थिक दृष्टिकोंण से बहुत ही अच्छा समय रहेगा।
मेष राशि अक्टूबर 2023 उपाय
हनुमान जी को प्रसन्न करें। श्री राम जी की कृपा प्राप्त करें। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस के अरण्य काण्ड का पाठ करें। प्रत्येक मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें तथा गाय को गुड़ खिलाएं। गुरु, सूर्य तथा मंगल व चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करें। लाल वस्त्र तथा गेहूं का दान करें। मूंगा धारण करें। हनुमान जी के नाम का प्रतिदिन 108 बार जप करें। भगवान राम की उपासना करें। किसी पुराने मंदिर का जीर्णोद्धार कराएं। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।
