अध्यात्म

इन 6 मेहंदी डिजाइनों से खुलते हैं किस्मत के द्वार, जानिए कौन-सी आकृति है सबसे शुभ

Mehndi Design For Good Luck: मेहंदी केवल सौंदर्य का प्रतीक नहीं, बल्कि ये शुभता और समृद्धि का प्रतीक भी मानी जाती है। आज हम आपको मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइनों के बारे में बताएंगे जिन्हें अगर आप विशेष अवसरों पर अपनाते हैं, तो इससे न केवल आपकी खूबसूरती बढ़ेगी बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और शुभता भी आएगी।

Image

हाथों में रचाएं ऐसी मेहंदी, चमक जाएगी किस्मत

Mehndi Design For Good Luck: मेहंदी सिर्फ सौंदर्य का नहीं, शुभता और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक भी है। खासकर पर्व, पूजा, विवाह और शुभ कार्यों के दौरान कुछ विशेष मेहंदी डिजाइन लगाने से सौभाग्य, प्रेम, धन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार सही समय और सही तरीके से लगाई गई मेहंदी आपकी किस्मत चमका सकती है। आइए जानें कि किन-किन मेहंदी डिजाइनों को शास्त्रों और परंपराओं में शुभ माना गया है।

स्वास्तिक और ओम् डिजाइन की मेहंदी

शुभता के प्रतीक चिन्हों की मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। खासतौर से स्वास्तिक और ओम् के चिन्ह को मेहंदी में शामिल करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। ये प्रतीक हाथों में दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं।

शुभ चिन्हों की मेहंदी

शुभ चिन्हों की मेहंदी

कमल और पत्तियों की आकृति वाली मेहंदी

कमल का फूल लक्ष्मी माता का प्रिय है और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। कमल या बेल-पत्तियों के डिजाइन की मेहंदी हाथ में लगाने से धन और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

कमल के डिजाइन की मेहंदी

कमल के डिजाइन की मेहंदी

मंडला डिजाइन की मेहंदी

मंडला आकृति को ध्यान, संतुलन और मानसिक शांति से जोड़ा जाता है। इस डिजाइन की मेहंदी विशेष रूप से त्योहारों और व्रत में लगाना शुभ माना जाता है।

मंडला डिजाइन की मेहंदी

मंडला डिजाइन की मेहंदी

दुल्हन-दूल्हे या राधा-कृष्ण की आकृति की मेहंदी

शादी-ब्याह में इन डिजाइनों को लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह प्रेम, समर्पण और स्थायी संबंधों का प्रतीक होता है।

मेहंदी डिजाइन

मेहंदी डिजाइन

गोल चक्र और सूर्य आकृति वाली मेहंदी डिजाइन

सूर्य को शक्ति, आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में गोल चक्र या सूर्य की आकृति को हथेलियों के केंद्र में बनाना ऊर्जा का संचार करता है।

सूर्य के डिजाइन की मेहंदी

सूर्य के डिजाइन की मेहंदी

मोरपंख के डिजाइन की मेहंदी

हाथ में मोरपंख या मोर के डिजाइन वाली मेहंदी लगाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। कहते हैं इस तरह की मेहंदी हाथ में लगाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

मोरपंख डिजाइन की मेहंदी

मोरपंख डिजाइन की मेहंदी

मेहंदी लगाने का महत्व

मेहंदी लगाते समय मन में अच्छे विचार रखने से वह ऊर्जा हथेलियों में समाहित होती है। कहते हैं कोई महत्वपूर्ण काम करने से पहले मेहंदी रचाई जाए तो कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। व्रत, पूजा या विवाह में मेहंदी लगाने से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है।)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article