अध्यात्म

May Horoscope 2023: मई में इन 3 राशि वालों को मिलेगा घर, गाड़ी और अच्छी नौकरी का सुख, देखें क्या आपकी राशि है इनमें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 27, 2023, 04:38 PM IST

May Horoscope 2023: मई मासिक राशिफल 2023 अनुसार ये महीना 3 राशियों के लिए शुभ साबित होगा। इन राशियों को मकान और वाहन सुख मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। इस महीने चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) भी लगेगा।

Image

May Horoscope 2023: मई महीने की लकी राशियां

May Horoscope 2023: मई का महीना शुरू होने में अब 3 दिन ही बाकी बचे हैं। ऐसे में इस महीने को लेकर भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो चुका है। हर कोई ये जानना चाहता है कि उसके लिए साल का पांचवां महीना कैसा रहेगा। तो बता दें ज्योतिष शास्त्र अनुसार ये महीना 3 राशियों के लिए शानदार साबित होने वाला है। मई में बदलने वाले ग्रह इन 3 राशियों के पक्ष में रहेंगे। 5 मई को चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) भी लगेगा लेकिन उसका भी इन राशियों पर कुछ अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। जानिए ज्योतिष अनुसार मई महीने की इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से यहां।

May 2023 Lucky Zodiac Sign

मई 2023 सिंह राशिफल (May 2023 Leo Horoscope)

मई महीना सिंह राशि वालों की करियर लाइफ के लिए शानदार रहेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों में लाभ मिलेगा। धन-धान्य की इस दौरान कोई कमी नहीं रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। अचानक से धन की प्राप्ति के आसार दिखाई दे रहे हैं। बिजनेस के सिलसिले में किए जाने वाली यात्राओं में सफलता मिलेगी। पैसे कमाने के इस दौरान कई बेहतर मौके मिलेंगे।

मई 2023 तुला राशिफल (May 2023 Libra Horoscope)

मई महीने में करियर में कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। नौकरी में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में फायदा मिलेगा। लाभ कमाने के इस दौरान कई मौके मिलेंगे। धन के निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा। आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। शेयर की खरीदारी करते हैं तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

मई 2023 धनु राशिफल (May 2023 Sagittarius Horoscope)

इस राशि के नौकरी करने वाले जातकों के लिए ये महीना अच्छा रहेगा। आपको कई बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलेगा। दुश्मनों को परास्त करने में सफल रहेंगे। करियर का ग्रह शनि तीसरे घर में है जिससे काफी अच्छे विकास की संभावना है। विदेश में नौकरी मिलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। इस महीने मकान और वाहन का सपना पूरा होता दिखाई दे रहा है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article