अध्यात्म

Masik Kalashtami 2023: आश्विन मास की कालाष्टमी आज, जान लें इसकी पूजा विधि

Aashwin Masik Kalashtami 2023: कालाष्टमी का व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन रखा जाता है। कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के प्रिय काल भैरव की पूजा की जाती है। जो लोग तंत्र साधना करते हैं वो लोग इस दिन खास पूजा करते हैं। आइए जानते हैं कालाष्टमी कब है। इसकी पूजा विधि क्या है।

Image

masik kalashthmi

Masik Kalashtami 2023: कालाष्टमी हर माह कृष्ण पक्ष अष्टमी के दिन मनाई जाती है। आश्विन मास कालाष्टमी 6 अक्टूबर 2023, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। कालाष्टमी व्रत के दिन काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन शिवालयों और मठों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है जिसमें भगवान शिव के रूप में काल भैरव का आह्वान किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि बाबा काल भैरव की पूजा करने से सभी प्रकार के दोष, पाप और कष्ट दूर हो जाते हैं। इनकी पूजा से नकारात्मक शक्तियों, जादू-टोने, भूत-प्रेत आदि का भय नहीं रहता। साथ ही लोगों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं बाबा काल भैरव की पूजा विधि और महत्व के बारे में।

कालाष्टमी पूजा विधि ( Masik Kalashtami 2023 Puja Vidhi)

कालाष्टमी व्रत के दौरान वह सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करते हैं।

फिर अपने मंदिर या घर में किसी चौकी पर बाबा काल भैरव की तस्वीर लगाएं।

इस दिन हम भगवान शिव और माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा भी स्थापित करते हैं।

इसके बाद पूरे विधि- विधान के साथ पूजा करें।

पूजा के दौरान घर के मंदिर में दीपक जलाएं आरती करें और

हाथ में गंगाजल लेकर बाबा काल भैरव का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें।

काल भैरव को दूध, दही, धूप, दीप, फल, फूल, पंचामृत आदि चढ़ाया जाता है।

पूजा के दौरान काल भैरव को उड़द की दाल और सरसों का तेल चढ़ाएं।

कालाष्टमी महत्व

कालाष्टमी तिथि के दिन भगवान शिव के रुद्रावतार रूप भगवान काल भैरव की पूजा करने की परंपरा है। हिंदू धर्म में काल भैरव को तंत्र-मंत्र का देवता माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस खास दिन विधि विधान से पूजा करने से व्यक्ति को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। साथ ही साधक सांसारिक चिंताओं से मुक्त हो जाता है। इस दिन विशेष उपायों से शनि और राहु की बाधाओं से मुक्ति पाई जा सकती है। कालाष्टमी के दिन निशिता मुहूर्त में काल भैरव की पूजा की जाती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article