Daridra Yoga 2023: ज्योतिष अनुसार ग्रहों के गोचर से कई बार शुभ-अशुभ योग बनते हैं जिसका सीधा प्रभाव राशियों पर पड़ता है। 10 मई को मंगल ग्रह के गोचर से एक ऐसा ही योग बनने जा रहा है। दरअसल 10 मई को मंगल देव अपनी नीच राशि कर्क में गोचर करेंगे जिससे दरिद्र योग का निर्माण होगा। ये योग बेहद अशुभ माना जाता है। कहते हैं इस योग के कारण व्यक्ति को अपने जीवन में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जानिए किन 4 राशि वालों के जीवन में दरिद्र योग भूचाल ला सकता है।
दरिद्र योग से ये 4 राशि वाले रहें सतर्क
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि के लोगों के लिए दरिद्र योग कष्टकारी साबित हो सकता है। इस योग के परिणामस्वरूप आपको धन हानि हो सकती है। खर्चों में अचानक से बढ़ोतरी होने के आसार हैं। पैसे सोच समझकर खर्च करें। निवेश से बचें।
तुला राशि (Libra Horoscope)
तुला राशि वालों को दरिद्र योग परेशान कर सकता है। धन हानि के प्रबल आसार हैं इसलिए सतर्क रहें। निवेश करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है जिससे आपको आर्थिक तंगी तक का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
मकर राशि वालों के लिए भी दरिद्र योग अशुभ साबित होगा। आर्थिक हानि की प्रबल संभावना है। धोखाधड़ी के जाल में फंस सकते हैं इसलिए पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। प्रेम जीवन के लिए ये योग अच्छा नहीं है। साथी के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
दरिद्र योग से मीन राशि के जातक सावधान रहें। इस योग के परिणामस्वरूप आपका बजट बिगड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर कोई फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। क्योंकि धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।
